Mahindra ने लॉन्च की XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, फीचर्स

कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली ऑथेंटिक इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV है जिसे INGLO आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। XEV 9S का शुरुआती प्राइस 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

Mahindra ने लॉन्च की XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, फीचर्स

इसका शुरुआती प्राइस 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए अगले वर्ष जनवरी में बुकिंग शुरू की जाएगी
  • XEV 9S का शुरुआती प्राइस 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इलेक्ट्रिक SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा का बड़ा शेयर है
विज्ञापन

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत की पहली ऑथेंटिक इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV है जिसे INGLO आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। XEV 9S का शुरुआती प्राइस 19.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए अगले वर्ष जनवरी में बुकिंग शुरू की जाएगी। XEV 9S में तीन बैटरी पैक - 59 kWh, 70 kWh और 79 kWh के विकल्प हैं। इसका 59 kWh का बैटरी पैक 170 kW की पीक पावर, 70 kWh का बैटरी पैक 180 kW और 79 kWh का बैटरी पैक 210 kW की पीक पावर जेनरेट कर सकता है। XEV 9S का डिजाइन मॉडर्न लुक वाला है। इसमें L-शेप LED DRL, वर्टिकल तरीके से लगे प्रोजेक्टर हेडलैम्प और दोनों छोर पर Mahindra Electric का लोगो है। इसकी बड़ी विशेषता केबिन स्पेस है। इसमें फ्रंट और सेकेंड रो में 4,076 लीटर का स्पेस है।  XEV 9S में 527 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में रियर सीट का प्रीमियम एक्सपीरिएंस मिलेगा। इसके लिए Boss मोड, रिक्लाइन और स्लाइडिंग एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड सेकेंड रो सीट्स और अलग सनशेड दिए गए हैं। इसके साथ वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है। XEV 9S में Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें 31.24 cm की तीन स्क्रीन मिलेंगी। इसके साथ ही 5G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

Mahindra & Mahindra ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी शुरू किया है। कंपनी ने इसके तहत दो चार्जिंग स्टेशंस को खोला है। इनमें से प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में दो अल्ट्रा-फास्ट चार्जर हैं, जिनसे एक साथ चार EVs को चार्ज किया जा सकता है। कंपनी की योजना अगले दो वर्षों में इन चार्जिंग स्टेशंस की संख्या को बढ़ाकर 250 करने की है। इनमें से प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में 180 kW के चार्जर्स होंगे। कंपनी की XEV 9e, BE6 इलेक्ट्रिक SUVs पर 1.55 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। यह ऑफर XEV 9e, BE6 के लिए 20 दिसंबर तक शुरुआती 5,000 बुकिंग्स के लिए उपलब्ध होगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
  3. AI Labelling: AI से कंटेंट बनाना आसान नहीं होगा! सरकार लाई नया प्रस्ताव, 7 मई तक डेडलाइन
  4. सिंगल चार्ज में 681 किमी रेंज वाली Tesla Model Y L Premium लॉन्च, 3 रो सीटिंग के साथ ऐसे हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. Airtel ग्राहकों के लिए खुशखबरी! अब 3400 नए शहरों में मिलेगी कंपनी की 5G सर्विस, जानें पूरी लिस्ट
  6. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo Find X9s हुआ 12GB RAM, 7025mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Oppo Watch X3 लॉन्च हुई, एडवांस हेल्थ फीचर्स के साथ 16 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  9. अपने फोन में कैसे खोजें अपना सिम नंबर, ये है आसान तरीका
  10. NoiseFit Diva Araya लग्जरी स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले के साथ खूबसूरत डिजाइन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »