Mahindra की इलेक्ट्रिक SUVs की सेल्स 10 महीनों में 41,000 यूनिट्स से ज्यादा 

कंपनी ने बताया है कि उसने पिछले वर्ष मार्च से इलेक्ट्रिक SUVs की 41,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें XEV 9e और BE 6 मॉडल्स की बड़ी हिस्सेदारी है

Mahindra की इलेक्ट्रिक SUVs की सेल्स 10 महीनों में 41,000 यूनिट्स से ज्यादा 

हाल ही में कंपनी ने XUV 3XO EV को लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV 3XO EV को लॉन्च किया है
  • इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है
  • XUV 3XO EV का शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
विज्ञापन

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की इलेक्ट्रिक SUVs के सेगमेंट में हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने बताया है कि उसने पिछले वर्ष मार्च से इलेक्ट्रिक SUVs की 41,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें XEV 9e और BE 6 मॉडल्स की बड़ी हिस्सेदारी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इलेक्ट्रिक SUV के कस्टमर्स के लिए रिमोट सर्विस वैन की सर्विस भी शुरू की है। इन सर्विस से कस्टमर्स की मामूली समस्याओं का डोरस्टेप पर समाधान किया जा सकेगा और उन्हें सर्विस सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी की रिमोट सर्विस वैन सर्विस से सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी और इलेक्ट्रिकल खामियां जैसी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा। यह सर्विस विशेषतौर पर शहरों में उपयोगी होगी जहां व्यस्त अवधि में सर्विस के लिए स्लॉट मिलने में मुश्किल हो सकती है। 

हाल ही में महिंद्रा ने XUV 3XO EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में वास्तविक परिस्थितियों में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है। XUV 3XO EV का शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इससे पहले कंपनी ने XUV 7XO को लॉन्च किया था। इसके साथ कंपनी की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक SUV के सेगमेंट में अपना दबदबा बढ़ाने की तैयारी है। 

XUV 3XO EV में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 110 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। यह शहरों के साथ ही हाइवे पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। यह सिर्फ 8.3 सेकेंड्स में 0-100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड - फन, फास्ट और फीयरलेस मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैंपिंग और MTV-VAL सहित एडवांस्ड सस्पेंशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिससे स्टेबिलिटी, कम्फर्ट और बेहतर हैंडलिंग मिलती है। XUV 3XO EV में मॉडर्न स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस का मिक्स है। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ दी गई है।  XUV 3XO EV में ट्विन 10.25 इंच HD डिस्प्ले है। इनमें एक इंफोटेनमेंट और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
  2. ₹15000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, विजय सेल्स पर हो रही बचत
  3. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  4. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  5. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  6. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  8. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  9. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  10. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »