• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड ने पकड़ी रफ्तार, सेल्स में 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड ने पकड़ी रफ्तार, सेल्स में 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पिछले वर्ष इस मार्केट में Tata Motors ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। कंपनी की EV सेल्स 70,004 यूनिट्स की रही है

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड ने पकड़ी रफ्तार, सेल्स में 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पिछले वर्ष इस मार्केट में Tata Motors ने अपना दबदबा बरकरार रखा है

ख़ास बातें
  • पिछले वर्ष EVs की सेल्स बढ़कर 1,76,815 यूनिट्स की रही है
  • इस मार्केट में Tata Motors ने अपना दबदबा बरकरार रखा है
  • MG Motor का 51,387 यूनिट की बिक्री के साथ इस मार्केट में दूसरा स्थान है
विज्ञापन

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। पिछले वर्ष EVs की सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके पीछे EVs को चलाने की कॉस्ट कम होना और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी प्रमुख कारण हैं। पिछले वर्ष EVs की सेल्स बढ़कर 1,76,815 यूनिट्स की रही है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष इस मार्केट में Tata Motors ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। कंपनी की EV सेल्स 70,004 यूनिट्स की रही है। हाल ही में Tata Motors ने बताया था कि उसकी EV की कुल सेल्स 2.5 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसके साथ ही उसकी Nexon.ev ने एक लाख यूनिट्स की सेल्स को पार कर लिया है। देश में यह सबसे अधिक बिक्री वाली EV बन गई है। 

पिछले वर्ष इस मार्केट में MG Motor ने 51,387 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। कंपनी की EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 135 प्रतिशत बढ़ी है। MG Motor की इस सेगमेंट में बिक्री में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि इस इलेक्ट्रिक SUV की 400 से कुछ अधिक दिनों में 50,000 यूनिट्स बिकी हैं। MG Motor का दावा है कि यह EV के मार्केट में बिक्री के इस आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने वाला फोर-व्हीलर है। इसका बैटरी-ऐज-ए-सर्विस विकल्प के साथ शुरुआती प्राइस 9.99 लाख रुपये का है। हालांकि, इसके साथ 3.9 रुपये प्रति किलोमीटर के रेंटल का भुगतान करना होगा। 

EV के मार्केट में पिछले वर्ष Mahindra & Mahindra की बिक्री सबसे अधिक लगभग 370 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने 33,513 यूनिट्स की बिक्री की है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने XUV 3XO EV को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में वास्तविक परिस्थितियों में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है। XUV 3XO EV का शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। महिंद्रा का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। यह सिर्फ 8.3 सेकेंड्स में 0-100 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड - फन, फास्ट और फीयरलेस दिए गए हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  2. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  3. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  4. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  5. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  6. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  8. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
  9. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  10. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »