• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम

भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम

Tesla के बेंगलुरु के शोरूम में चार सुपरचार्जर स्टेशंस हो सकते हैं। देश में कंपनी ने केवल अपने Model Y को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है

भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम

देश में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स 225 यूनिट्स की रही है

ख़ास बातें
  • देश में कंपनी ने केवल अपने Model Y को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है
  • टेस्ला के मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है
  • भारत में में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स 225 यूनिट्स की थी
विज्ञापन

बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला जल्द ही देश में तीसरा शोरूम शुरू करेगी। कंपनी का नया शोरूम बेंगलुरू में खोला जाएगा। भारत में पिछले वर्ष जुलाई में टेस्ला ने मुंबई में शोरूम के साथ अपने बिजनेस की शुरुआत की थी। इसके बाद राजधानी दिल्ली में कंपनी का दूसरा शोरूम शुरू किया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Tesla के बेंगलुरु के शोरूम में चार सुपरचार्जर स्टेशंस हो सकते हैं। देश में कंपनी ने केवल अपने Model Y को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इस इलेक्ट्रिक SUV के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव के विकल्प हैं। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y का ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वेरिएंट भी उपलब्ध है। मॉडल Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसके लॉन्ग रेंज रियर-व्हील ड्राइव की रेंज 620 किलोमीटर से कुछ ज्यादा की है। यह 5.6 सेकेंड्स में 0 से 100 km/h की स्पीड तक पहुंच सकती है। 

देश में कंपनी जल्द ही ऑटोनॉमस ड्राइविंग की भी पेशकश कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। भारत में टेस्ला की सेल्स अनुमान से कम रही है। देश में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स 225 यूनिट्स की थी। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी पड़ा है। हाल ही में टेस्ला ने गुरूग्राम में अपना पहला चार्जिंग स्टेशन शुरू किया है। इस चार्जिंग स्टेशन में चार V4 सुपरचार्जर हैं जिनकी पीक स्पीड 250 Kw की है। इसके अलावा 11 Kw के तीन डेस्टिनेशन चार्जर हैं। इससे मॉडल Y को 15 मिनटों में लगभग 275 किलोमीटर की रेंज के लिए चार्ज किया जा सकता है। टेस्ला के कस्टमर्स कंपनी के ऐप पर चार्जिंग के बारे में जानकारी ले सकते हैं। 

पिछले वर्ष टेस्ला को पीछे छोड़कर चीन की BYD ने इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक EV बेचने की उपलब्धि हासिल की है। चाइनीज EV मेकर्स से टेस्ला को कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले वर्ष टेस्ला की सेल्स लगभग नौ प्रतिशत घटकर लगभग 16.4 लाख यूनिट्स की रही है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जिसमें कंपनी की सेल्स में गिरावट हुई है। BYD की बैटरी से चलने वाले व्हीकल्स की सेल्स लगभग 28 प्रतिशत बढ़कर 22.5 लाख यूनिट्स से अधिक की है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »