Ola Electric की बढ़ी सेल्स, Hyperservice से मिला फायदा

ओला इलेक्ट्रिक ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स को सर्विस में हो रही मुश्किलों को समाप्त करने की कोशिश की है। पिछले वर्ष दिसंबर में सर्विस की लगभग 77 प्रतिशत रिक्वेस्ट को समान दिन में पूरा किया गया है

Ola Electric की बढ़ी सेल्स, Hyperservice से मिला फायदा

केंद्र सरकार से ओला इलेक्ट्रिक को मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा लगभग 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिला है

ख़ास बातें
  • Ola Electric का मार्केट शेयर बढ़कर 9.3 प्रतिशत हो गया है
  • कंपनी को Hyperservice प्रोग्राम का फायदा मिला है
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक की दिसंबर में बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने 9,020 यूनिट्स की बिक्री की है। Ola Electric का मार्केट शेयर बढ़कर 9.3 प्रतिशत हो गया है। नवंबर में कंपनी का मार्केट शेयर 7.2 प्रतिशत का था। कंपनी को सर्विस में सुधार करने के लिए शुरू किए गए Hyperservice प्रोग्राम का फायदा मिला है। 

VAHAN पोर्टल के डेटा के अनुसार, दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 12 प्रतिशत का रहा है। कंपनी के चेयरमैन, Bhavish Aggarwal ने बताया, "हमारी प्रायरिटी रफ्तार और अनुशासन के साथ सर्विस में सुधार करने की है। हमें कस्टमर्स के एक्सपीरिएंस और मार्केट शेयर में इसका नतीजा दिख रहा है।" कंपनी ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब और तमिलनाडु जैसे प्रमुख मार्केट्स में टॉप तीन EV कंपनियों में दोबारा अपनी जगह बना ली है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने Hyperservice प्रोग्राम के साथ कस्टमर्स को सर्विस में हो रही मुश्किलों को समाप्त करने की कोशिश की है। पिछले वर्ष दिसंबर में सर्विस की लगभग 77 प्रतिशत रिक्वेस्ट को समान दिन में पूरा किया गया है। कंपनी ने S1 Pro+ के साथ 4680 Bharat Cell वाले व्हीकल्स की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। इस बैटरी पैक की मैन्युफैक्चरिंग देश में की गई है। इसके साथ अपना बैटरी पैक और सेल मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस रखने वाली भारत की यह पहली कंपनी बन गई है। S1 Pro+ में 5.2 kWh की बैटरी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 13 kW की मोटर है। S1 Pro+ की रेंज लगभग 320 किलोमीटर की है। इसमें चार राइडिंग मोड - Hyper, Sports, Normal और Eco दिए गए हैं। कंपनी को 4680 Bharat Cell बैटरी पैक वाली Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए भी सरकार से सर्टिफिकेशन मिला है। ओला इलेक्ट्रिक जल्द ही इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी भी शुरू करेगी। 

दिसंबर में केंद्र सरकार से ओला इलेक्ट्रिक को मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ा लगभग 367 करोड़ रुपये का इंसेंटिव मिला है। ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट्स के लिए प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत यह इंसेंटिव दिया गया है।  मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ने PLI स्कीम के तहत 366.78 करोड़ रुपये के इंसेंटिव जारी करने के लिए सैंक्शन ऑर्डर मिला है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »