WhatsApp अपने कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है जो कि जल्द ही देखने को मिल सकता है।
Photo Credit: Pexels/cottonbro studio
WhatsApp ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा देता है।
WhatsApp अपने कॉलिंग अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान दे रहा है जो कि जल्द ही देखने को मिल सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉयस और वीडियो कॉल के लिए बिल्ट-इन नॉइज कैंसलेशन फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर हाल ही में एंड्रॉयड के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में 2.26.11.8 में नजर आया। यह फीचर आगामी अपडेट में पेश किए जाने की उम्मीद है। इससे कन्वर्सेशन में अतिरिक्त क्लैरिटी मिलेगी। आइए वॉट्सऐप के इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
WABetaInfo के अनुसार, यह फीचर आगामी अपडेट में पेश किए जाने की उम्मीद है। अगर आप कॉल पर रहे हैं और वाहनों के हॉर्न या तेज बातचीत के चलते दूसरे व्यक्ति की आवाज सुनना लगभग असंभव हो जाता है। इसी दौरान नॉइज कैंसलेशन इस दिक्कत को ठीक करता है। यह टेक्नोलॉजी आपके आस-पास की सभी आवाजों को सुनती है। फिर इंटेलिजेंट तरीके से उन आवाजों को फिल्टर करती है जो जरूरी नहीं हैं जैसे कि बैकग्राउंड में वाहनों की आवाज, हवा का शोर या आस-पास के लोगों की बातचीत आदि। सबसे आखिर में सिर्फ आपकी आवाज ही सुनाई देती है, जो एकदम क्लियर होती है।
साफ शब्दों में कहें तो यह जरूरी आवाजों को अलग करता है और जो जरूरी नहीं है उन्हें म्यूट कर देता है और यह सब कुछ रियल-टाइम में होता है। इससे दूसरी तरफ वाला व्यक्ति सिर्फ आपकी ही आवाज सुन सकता है, चाहे आपके आस-पास कितना भी शोर क्यों न हो। iPhone और iPad समेत Apple डिवाइसेज में पहले से ही एक बिल्ट-इन वॉइस आइसोलेशन फीचर मौजूद है जो कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करता है और वॉट्सऐप इसे अपनी ऑडियो सेटिंग्स के जरिए उपयोग कर सकता है। हालांकि, एंड्रॉयड में ऐसा कोई इनबिल्ट सिस्टम नहीं है। यहीं पर WhatsApp का बिल्ट-इन नॉइज कैंसलेशन एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बड़ा फायदा साबित हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह पूरी संभावना है कि WhatsApp इस फीचर को एंड्रॉयड में भी लाने पर काम कर रहा है।
हालांकि, वॉट्सऐप का नॉइज कैंसलेशन फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन को प्रभावित नहीं करेगा। यह पूरा प्रोसेस सीधे आपके डिवाइस पर होता है, ऑडियो को एन्क्रिप्ट और ट्रांसमिट करने से पहले माइक्रोफोन लेवल पर बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर किया जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यूजर्स के पास इस फीचर पर पूरा कंट्रोल होगा और नॉइज कैंसलेशन को कॉलिंग मीनू से कभी भी बंद किया जा सकता है। फिलहाल इस फीचर पर अभी भी काम चल रहा है और टेस्टिंग पूरा होने के बाद वॉट्सऐप से उम्मीद की जाती है कि आने वाले समय में बीटा टेस्टर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट