Consumers

Consumers - ख़बरें

  • चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
    Portronics ने भारतीय बाजार में Tornado Plus Wireless High-Speed Air Duster पेश किया है। कंपनी के अनुसार, इसमें 160W ब्रशलेस मोटर दी गई है, जो 130,000 RPM तक की एयर स्पीड प्रदान करती है। डिवाइस में तीन एडजस्टेबल स्पीड मोड, ड्यूल 3000mAh बैटरी, USB Type-C फास्ट चार्जिंग और कई इंटरचेंजेबल नोजल अटैचमेंट्स मिलते हैं। इसका इस्तेमाल लैपटॉप, कीबोर्ड, CPU, कैमरा, गेमिंग कंसोल और कार इंटीरियर की सफाई के लिए किया जा सकता है। Tornado Plus की लॉन्च कीमत 2,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसकी MRP 3,999 रुपये है।
  • फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
    Samsung ने अमेरिका में अपना पहला Samsung Galaxy Card लॉन्च किया है। यह Visa नेटवर्क पर आधारित क्रेडिट कार्ड है, जिसे Barclays US Consumer Bank जारी करेगा। कार्ड के जरिए Samsung से खरीदारी करने पर 5% तक कैशबैक, Samsung Wallet से पेमेंट पर 3% और स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर 2% कैश रिवॉर्ड मिलेगा। बाकी सभी योग्य खरीदारी पर 1% कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा, शुरुआती 90 दिनों में 2,000 डॉलर खर्च करने वाले ग्राहकों को 200 डॉलर का बोनस कैश रिवॉर्ड भी मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने इसे केवल अमेरिकी बाजार में पेश किया है।
  • Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
    Portronics ने भारतीय बाजार में अपना नया Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम लॉन्च किया है। यह 5.1-Channel ऑडियो सेटअप और 150W साउंड आउटपुट के साथ आता है। इसमें Soundbar, Wired Subwoofer और दो Satellite Speakers दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.4, HDMI (ARC), Optical, USB और AUX जैसे विकल्प मिलते हैं। यूजर्स Music, Movie, News और Night समेत चार EQ मोड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने इसका MRP 9,999 रुपये रखा है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • CES 2026: Samsung पेश करेगी 130 इंच का विशाल Micro RGB टीवी, जानें खासियतें
    Samsung Micro RGB TV के नए मॉडल CES 2026 में शोकेस किए जाएंगे। CES 2026 में लास वेगास के द विन में सैमसंग के द फर्स्ट लुक एग्जीबीशन पर शोकेस किया जाएगा। कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि वह Micro RGB TV को और भी कई साइज में लॉन्च करने जा रही है, जिससे Micro RGB TV की कीमत में काफी कमी आएगी। नए मॉडल में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच साइज शामिल होंगे। वहीं 115 इंच का मॉडल पहले भी उपलब्ध रहेगा।
  • फोन रिपेयर के नाम पर 16 हजार का बिल, यूजर ने AI की मदद से 1,450 में कर दिया ठीक!
    एक X यूजर का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें स्मार्टफोन रिपेयर को लेकर ऑफिशियल सर्विस सेंटर्स की डायग्नोसिस प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं। यूजर के फोन के लिए सर्विस सेंटर ने 16,000 रुपये का अनुमान दिया था, जबकि AI टूल Gemini की सलाह पर लोकल रिपेयर शॉप से वही समस्या सिर्फ 1,450 रुपये में ठीक हो गई। यह मामला दिखाता है कि हर तकनीकी खराबी में महंगा रिप्लेसमेंट जरूरी नहीं होता। ऐसे में रिपेयर से पहले सही जानकारी और सेकेंड ओपिनियन लेना यूजर्स के लिए अहम साबित हो सकता है।
  • Windows 10 यूजर्स सावधान: Microsoft के फैसले से करोड़ों कंप्यूटर खतरे में!
    Windows 10 के लिए फ्री सिक्योरिटी अपडेट्स 14 अक्टूबर 2025 से बंद हो जाएंगे। इस फैसले से दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स की डिजिटल सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है। Consumer Reports ने Microsoft के CEO सत्य नडेला को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि कंपनी अपने इस निर्णय पर दोबारा विचार करे और Windows 10 मशीनों के लिए सपोर्ट जारी रखे। रिपोर्ट का कहना है कि लाखों लोग ऐसे डिवाइस चला रहे हैं जिन्हें Windows 11 पर अपग्रेड करना संभव ही नहीं है। ऐसे में सपोर्ट खत्म होने से यूजर्स के लिए साइबर अटैक्स का खतरा और बढ़ जाएगा।
  • भारत में टैबलेट की बिक्री बढ़कर 57 लाख यूनिट्स से ज्यादा, सैमसंग का पहला स्थान बरकरार
    पिछले वर्ष टैबलेट की बिक्री बढ़कर लगभग 57.3 लाख यूनिट्स से ज्यादा की रही है। हालांकि, पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 17 प्रतिशत की कमी हुई है।नोटबुक PC के प्राइसेज बढ़ने और Android फीचर्स में सुधार के कारण प्रोडक्टिविटी और एंटरटेनमेंट के लिए टैबलेट्स को पसंद किया जा रहा है।
  • Ola ने किया आईफोन, Android स्मार्टफोन्स के लिए अलग प्राइस लेने से इनकार
    इससे पहले Uber ने भी एपल और एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए अलग प्राइसिंग के आरोप को गलत बताया था। पिछले सप्ताह इन दोनों कैब कंपनियों को सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने स्मार्टफोन्स के आधार पर अलग प्राइस वसूसने के आरोप को लेकर नोटिस भेजे थे। Ola Consumer के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी के पास सभी कस्टमर्स के लिए एक समान प्राइसिंग स्ट्रक्चर है।
  • महाकुंभ में परिवहन के लिए इस्तेमाल होंगे ओला इलेक्ट्रिक के 1,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ओला इलेक्ट्रिक ने परिवहन को आसान बनाने के लिए 1,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लगाया है। महाकुंभ में लगभग 40 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। Ola Consumer ने प्रयागराज में यात्रा को आसान बनाने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) शटल, किफायती कैब रेंटल जैसी सर्विसेज भी शुरू भी पेश की हैं।
  • Ola इलेक्ट्रिक पर लगा जुर्माना, S1 Pro मालिक को देगी 1.63 लाख का रिफंड, 9% ब्याज और 10 हजार मुआवजा अलग से!
    एक Ola Electric यूजर ने एक्सटेंडेड वारंटी, Ola Care प्लान और हाइपर चार्जर होम इंस्टॉलेशन के साथ एक S1 Pro मॉडल खरीदा। इसके लिए कुल 1,63,986 रुपये का पेमेंट करने के बावजूद, ग्राहक को स्कूटर के साथ लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ा। यूजर ने रिफंड की मांग के लिए कानून का सहारा लिया और एक साल से लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार कोर्ट ने Ola Electric के ऊपर बड़ा जुर्माना लगाया है। 
  • भारत का स्मार्टफोन मार्केट 3 प्रतिशत गिरा, Samsung का पहला स्थान बरकरार
    चीन की स्मार्टफोन मेकर Xiaomi इस मार्केट में दूसरे स्थान पर है। इसके बाद चीन की स्मार्टफोन कंपनियां Vivo, Realme और Oppo हैं। आगामी फेस्टिवल सेल्स और कंज्यूमर सेंटीमेंट बेहतर होने से स्मार्टफोन मार्केट की सेल्स बढ़ने की उम्मीद है
  • बिटकॉइन के साथ क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट, US में GDP डेटा से पहले मार्केट पर प्रेशर
    पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी
  • Bitcoin ने दोबारा पकड़ी रफ्तार, प्राइस 21,000 डॉलर से ज्यादा
    Binance Coin, Cardano, Polygon, Polkadot, Litecoin, Avalanche, Tron, Chainlink और Monero के प्राइसेज में भी बढ़ोतरी हुई है
  • स्लोडाउन से Samsung को बड़ा झटका, प्रॉफिट 69 प्रतिशत घटा
    सैमसंग का अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ऑपरेटिंग प्रॉफिट 69 प्रतिशत घटकर 4.3 लाख करोड़ KRW (लगभग 27,980 करोड़ रुपये) रहने के बाद एनालिस्ट्स ने मौजूदा तिमाही में भी प्रॉफिट में कमी होने का अनुमान दिया है
  • मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की घटी डिमांड
    iPhone बनाने वाली Apple ने इस वर्ष ग्लोबल स्मार्टफोन में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »