Bitcoin ने दोबारा पकड़ी रफ्तार, प्राइस 21,000 डॉलर से ज्यादा

बिटकॉइन में गुरुवार को मामूली गिरावट के बाद पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 310 डॉलर से अधिक बढ़ी है

Bitcoin ने दोबारा पकड़ी रफ्तार, प्राइस 21,000 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.47 प्रतिशत की बढ़त थी

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 21,060 डॉलर पर था
  • Tether, USD Coin और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स में कुछ गिरावट थी
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 0.87 प्रतिशत बढ़कर 977 अरब डॉलर से अधिक है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को प्रॉफिट के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत हुई। इसके प्राइस में 1.12 प्रतिशत बढ़कर लगभग 21,060 डॉलर पर था। बिटकॉइन में गुरुवार को मामूली गिरावट के बाद पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 310 डॉलर से अधिक बढ़ी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 1.47 प्रतिशत की बढ़त थी। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, Ether का प्राइस 1,552 डॉलर पर था। इसके अलावा Binance Coin, Cardano, Polygon, Polkadot, Litecoin, Avalanche, Tron, Chainlink और Monero के प्राइसेज भी बढ़े हैं। अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी के बावजूद Tether, USD Coin और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स में कुछ गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.87 प्रतिशत बढ़कर 977 अरब डॉलर से कुछ अधिक पर है। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO और को-फाउंडर, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "अमेरिका में कंज्यूमर सेंटीमेंट में मजबूती आने के साथ अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में रिकवरी हुई है। अगर मौजूदा लेवल बरकरार रहता है तो जल्द ही ब्रेकआउट से तेजी आ सकती है। हालांकि, अगर बिटकॉइन में गिरावट होती है तो मार्केट को धक्का लगेगा।" क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX की रिसर्च टीम का कहना है, "क्रिप्टो मार्केट में कुछ सेगमेंट विशेष ट्रेंड्स के कारण अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें AI बेस्ड क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।"

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। इस फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Regulator, Market, Profit, Solana, Ether, Consumer, Litecoin, America, FTX, Prices
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »