NFT का प्रचार करने पर फंसे Justin Bieber सहित कई सेलेब्रिटीज

सुरक्षित एडवर्टाइजिंग के लिए काम करने वाली गैर लाभकारी संस्था TINA की ओर से इन सेलेब्रिटीज को पत्र लिखे गए हैं

NFT का प्रचार करने पर फंसे Justin Bieber सहित कई सेलेब्रिटीज

इस सेगमेंट की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही इससे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है

ख़ास बातें
  • इन सेलेब्रिटीज में Reese Witherspoon, Madonna और Logan Paul भी शामिल हैं
  • इन्होंने NFT प्रोजेक्ट्स के साथ अपने जुड़ाव का खुलासा नहीं किया था
  • स्कैम के कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान हुआ है
विज्ञापन
गलत तरीके से नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) प्रोजेक्ट्स का प्रचार करने पर Justin Bieber, Eminem और Paris Hilton सहित 19 सेलेब्रिटीज को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षित एडवर्टाइजिंग के लिए काम करने वाली गैर लाभकारी संस्था TINA की ओर से इन सेलेब्रिटीज को पत्र लिखे गए हैं।

इन सेलेब्रिटीज में Reese Witherspoon, Madonna और Logan Paul भी शामिल हैं। TINA का कहना है कि इन्होंने NFT प्रोजेक्ट्स के साथ अपने जुड़ाव का खुलासा किए बिना इनका प्रचार किया था। इस बारे में TINA की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "कंज्यूमर्स को शायद यह जानकारी नहीं थी कि जो प्रचार किया जा रहा है वह पक्षपात वाला है और इससे फर्म के साथ ही सेलेब्रिटीज के पास मौजूद NFT की वैल्यू भी बढ़ती है।" पिछले वर्ष NFT की बिक्री बढ़कर लगभग 25 अरब डॉलर की हो गई थी। इस सेगमेंट की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही इससे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। 

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। NFT में Web3 कम्युनिटी के साथ ही मेटावर्स से जुड़ी इंडस्ट्री की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। 

इस सेगमेंट में स्कैम के कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। हाल ही में NFT टोकन रजिस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म Premint के साथ हुए ऐसे ही एक मामले में हैकर्स ने लगभग 320 NFT चुराकर OpenSea जैसे NFT मार्केटप्लेसेज पर लगभग चार लाख डॉलर में बेच दिए। यह इस वर्ष ब्लॉकचेन इंडस्ट्री में हुए हैकर्स के बड़े अटैक में से एक है फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाली कंपनी मास्टरकार्ड की ओर से किए गए 35,000 से अधिक लोगों के एक सर्वे में पता चला था कि इनमें से लगभग 45 प्रतिशत लोगों ने NFT खरीदे हैं या इसे खरीदने पर विचार करेंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Advertising, celebrities, NFT, Scam, Market, Consumers, Blockchain, game, Technology
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »