मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की घटी डिमांड

तीसरी तिमाही में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की डिमांड वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8 प्रतिशत घटी है

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की घटी डिमांड

स्मार्टफोन के एंट्री लेवल सेगमेंट में कंज्यूमर डिमांड कम हुई है

ख़ास बातें
  • इसके पीछे स्लोडाउन एक बड़ा कारण है
  • तिमाही की शुरुआत में इनवेंटरी अधिक होने का भी प्रोडक्शन पर असर पड़ा है
  • Apple की कुल सेल्स में 5G फोन्स की हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की थी
विज्ञापन
इस वर्ष की दूसरी तिमाही में मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स में काफी तेजी आई थी। हालांकि, तीसरी तिमाही में इन डिवाइसेज की डिमांड वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8 प्रतिशत घटी है। इस अवधि में भारतीय स्मार्टफोन मार्केट ने 5.2 करोड़ से अधिक यूनिट्स की शिपमेंट्स की। इसका कारण सेल्स में कमी आना है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन्स की सेल्स में गिरावट का एक कारण कुछ देशों के बीच तनाव भी हो सकता है। इसके अलावा विशेषतौर पर एंट्री लेवल सेगमेंट में कंज्यूमर डिमांड कम हुई है। इसके पीछे स्लोडाउन एक बड़ा कारण है। इसके अलावा तिमाही की शुरुआत में इनवेंटरी अधिक होने का भी हैंडसेट्स के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। स्मार्टफोन्स की कुल शिपमेंट के लिहाज से BYD और Lava दो सबसे अधिक तेजी से बढ़ने वाले ब्रांड्स रहे। स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग के कुल ट्रेंड में तेजी है। पिछले कुछ महीनों में इस सेगमेंट में कुछ बड़ी पार्टनरशिप हुई हैं। इनमें टाटा ग्रुप और Wistron के साथ ही Foxconn और Vedanta के बीच पार्टनरशिप शामिल है। 

iPhone बनाने वाली Apple ने इस वर्ष ग्लोबल स्मार्टफोन में रेवेन्यू के लिहाज से टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की सेल्स में लगभग 3 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद रेवेन्यू में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। कंपनी के एवरेज सेलिंग प्राइस में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी इसका पीछे एक बड़ा कारण है।  

Apple की कुल सेल्स में 5G फोन्स की हिस्सेदारी लगभग 46 प्रतिशत की थी। तीसरी तिमाही में ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से कंपनी की 42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। पिछले वर्ष तीसरी तिमाही में यह आंकड़ा 37.1 प्रतिशत का था। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी के iPhone 14, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max की सेल्स सबसे अधिक रही। एपल ने iPhone 14 Plus की शिपिंग अक्टूबर के पहले सप्ताह तक शुरू नहीं की थी। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में रेवेन्यू के लिहाज से दक्षिण कोरिया की Samsung 18.3 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर थी। चीन की Xiaomi ने 8.3 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा Oppo और Vivo की हिस्सेदारी क्रमशः 6 प्रतिशत और लगभग 5 प्रतिशत की रही।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  4. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  5. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  9. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  10. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »