दोनों ही फोन में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है।
Photo Credit: Poco
Poco X8 Pro, और Poco X8 Pro Max में रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है।
Poco X8 Pro सीरीज को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स आते हैं जिसमें Poco X8 Pro, और Poco X8 Pro Max को शामिल किया गया है। इसकी के साथ कंपनी ने एक खास एडिशन Poco X8 Pro Iron Man Edition के रूप में लॉन्च किया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है और 9000mAh तक की बैटरी दी गई है। जाहिर तौर पर Poco X8 Pro Max में बेहतर स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में।
Poco X8 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत Rs 29,999 से शुरू होती है। फोन का 12GB + 256GB वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है। वहीं, POCO X8 Pro Max 5G का 12GB + 256GB वेरिएंट 39,999 रुपये में आता है। जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट को 43,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। POCO X8 Pro Iron Man Edition की कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 34,999 रुपये रखी गई है। फोन Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा, सेल 23 मार्च से शुरू होगी।
Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन के डुअल सिम फोन है जो Android 16 आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है।
Poco X8 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8500 Ultra SoC दिया गया है जो 4nm प्रोसेस पर बना है। फोन में 12 जीबी की LPDDR5x RAM है और 256GB की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में 5,300 sq mm का कूलिंग सिस्टम दिया गया है। फोन में 6,500mAh की बैटरी और साथ में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 27W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग भी यहां दी गई है।
Poco X8 Pro Max 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 3,840Hz PWM डिमिंग मिलती है। यह फोन भी Android 16 आधारित HyperOS 3 पर रन करता है। फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है।
Poco X8 Pro Max 5G में 3nm प्रोसेस पर बना MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में 12GB LPDDR5x Ultra RAM है और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। इसमें 5,800 sq mm कूलिंग एरिया मिलता है। फोन में 9,000mAh की बैटरी है और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। साथ ही 27W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग भी है।
Poco X8 Pro, और Poco X8 Pro Max में रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। दोनों ही फोन में मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। इसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!