• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Ola इलेक्ट्रिक पर लगा जुर्माना, S1 Pro मालिक को देगी 1.63 लाख का रिफंड, 9% ब्याज और 10 हजार मुआवजा अलग से!

Ola इलेक्ट्रिक पर लगा जुर्माना, S1 Pro मालिक को देगी 1.63 लाख का रिफंड, 9% ब्याज और 10 हजार मुआवजा अलग से!

शिकायतकर्ता को इस घटना के कारण हुए उत्पीड़न और मानसिक तनाव के लिए मुआवजे के रूप में 10,000 रुपये दिए जाने का आदेश भी दिया गया है।

Ola इलेक्ट्रिक पर लगा जुर्माना, S1 Pro मालिक को देगी 1.63 लाख का रिफंड, 9% ब्याज और 10 हजार मुआवजा अलग से!

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • एक ग्राहक के S1 Pro में लगातार समस्याएं आ रही थीं
  • कई शाकियतों और कोर्ट नोटिस को कंपनी ने हर बार नजरअंदाज किया
  • कोर्ट ने कंपनी को ब्याज के साथ ग्राहक को फुल रिफंड देने का आदेश दिया
विज्ञापन
Ola Electric की मुसीबतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। एक ओला इलेक्ट्रिक यूजर ने एक्सटेंडेड वारंटी, Ola Care प्लान और हाइपर चार्जर होम इंस्टॉलेशन के साथ एक Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा। इसके लिए कुल 1,63,986 रुपये का पेमेंट करने के बावजूद, ग्राहक को स्कूटर के साथ लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसमें सबसे बड़ी खराबी बैटरी सिस्टम में थी। यूजर ने कंपनी के सर्विस सेंटर पर समस्या के निदान के लिए बार-बार अनुरोध किया, लेकिन कंपनी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद यूजर ने रिफंड की मांग के लिए कानून का सहारा लिया और एक साल से लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार कोर्ट ने Ola Electric के ऊपर बड़ा जुर्माना लगाया है। 

कंज्यूमर कमीशन (District Consumer Disputes Redressal Commission) के जजमेंट डॉक्यूमेंट के अनुसार, एक ग्राहक ने जून 2022 को एक्सटेंडेड वारंटी और ओला केयर प्लान के साथ Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। इसके अलावा, ग्राहक ने अपने घर पर Ola का हाइपरचार्जर भी इंस्टॉल कराया और इस पूरे पैकेज के लिए उसने कुल 1,63,986 रुपये का पेमेंट किया। हालांकि, शुरुआत से ही यूजर को ओला ई-स्कूटर में बैटरी के साथ-साथ कुछ अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। स्कूटर के चार्जिंग सिस्टम को डिलीवरी के 10 दिनों के बाद ही बदलने की नौबत आई। इसके तुरंत बाद, बैटरी संबंधी समस्याएं सामने आईं, जिससे स्कूटर काम करना बंद कर दिया।

रिपोर्ट आगे बताती है कि यूजर द्वारा बार-बार शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद, Ola Electric की ओर से अपर्याप्त प्रतिक्रिया थी। खरीदने के कुछ दिनों बाद से शिकायतकर्ता को उसका ई-स्कूटर चलाने तक का मौका नहीं मिला, क्योंकि कंपनी ने अगस्त 2023 में निरीक्षण के ई-स्कूटर को अपने पास रख लिया था। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 31 अक्टूबर, 2023 को कानूनी नोटिस जारी कर रिफंड की मांग की, जिसे ओला ने भी नजरअंदाज कर दिया।

इसके बाद उपभोक्ता आयोग ने शिकायत के जवाब में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस जारी किया, लेकिन इसे भी कंपनी द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया। नतीजतन, आयोग ने 11 मार्च, 2024 को ओला को एकपक्षीय आदेश दिया। अपने फैसले में, उपभोक्ता आयोग ने ओला इलेक्ट्रिक को ई-स्कूटर के लिए के लिए दी गई पूरी 1,63,549 रुपये की पेमेंट को वापस करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, कंपनी को ई-स्कूटर खरीदने की तारीख से लेकर फैसले की तारीख तक 9% प्रति वर्ष के हिसाब से ब्याज का भुगतान करने का भी आदेश दिया गया है।

डॉक्यूमेंट कहता है कि यदि कंपनी 45 दिनों तक ऐसा नहीं करती है, तो ब्याज की दर 12% प्रति वर्ष होगी। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता को इस घटना के कारण हुए उत्पीड़न और मानसिक तनाव के लिए मुआवजे के रूप में 10,000 रुपये दिए जाने का आदेश भी दिया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »