मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए 1 जुलाई से बदल जाएंगे रूल

टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष दिसंबर में टेलीकॉम सब्सक्राइबर बेस महीना-दर-महीना आधार पर मामूली बढ़कर119 करोड़ का था

मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए 1 जुलाई से बदल जाएंगे रूल

टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • नए रूल्स से SIM को लेकर होने वाले फ्रॉड को घटाया जा सकेगा
  • MNP से यूजर्स अपना मोबाइल नंबर समान रखकर टेलीकॉम ऑपरेटर को बदल सकते हैं
  • पिछले वर्ष दिसंबर में टेलीकॉम सब्सक्राइबर बेस लगभग 119 करोड़ का था
विज्ञापन
टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए रूल्स में बदलाव किए हैं। नए रूल्स के तहत अगर किसी SIM कार्ड को स्वाप किया या बदला गया है, तो उससे जुड़े मोबाइल नंबर को सात दिनों तक एक अलग टेलीकॉम कंपनी को पोर्ट नहीं किया जा सकेगा। नए रूल्स से SIM को लेकर होने वाले फ्रॉड को घटाया जा सकेगा। ये रूल्स 1 जुलाई से लागू होंगे। 

नए रूल्स के तहत, मोबाइल सब्सक्राइबर्स को पिछले सात दिनों में अपना SIM कार्ड स्वाप करने या बदलने पर एक अलग टेलीकॉम ऑपरेटर के पास मोबाइल नंबर को पोर्ट करने की अनुमति नहीं होगी। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक सर्कुलर में बताया है कि इन रूल्स का उद्देश्य SIM को जाली तरीके से स्वाप या बदलनने के तरीके से मोबाइल नंबर्स को पोर्ट करने को रोकना है। TRAI ने एक टेलीकॉम ऑपरेटर से अन्य को मोबाइल नंबर ट्रांसफर करने के लिए यूनीक पोर्टिंग कोड (UPC) के एलोकेशन के निवेदन को अस्वीकार करने के लिए एक अतिरिक्त शर्त भी जोड़ी है। 

TRAI ने बताया है कि अगर मोबाइल नंबर को स्वाप करने या बदलने की तिथि से सात दिन से पहले UPC के लिए निवेदन किया जाता है तो इसे एलोकेशन नहीं किया जाना चाहिए। MNP से यूजर्स अपने मोबाइल नंबर को समान रखकर अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को बदल सकते हैं। इसके लिए  PORT< 10 डिजिट  का मोबाइल नंबर > लिखकर 1900 पर SMS भेजना होता है। इससे यूजर को UPC मिलता है, जिसका इस्तेमाल MNP के निवेदन के लिए किया जा सकता है। 

टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले वर्ष दिसंबर में टेलीकॉम सब्सक्राइबर बेस महीना-दर-महीना आधार पर मामूली बढ़कर119 करोड़ का था। बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Bharti Airtel और Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स की संख्या मजबूत हुई है। TRAI के डेटा के अनुसार, दिसंबर में मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 119.03 करोड़ पर पहुंच गई। इससे पिछले महीने में यह संख्या 118.57 करोड़ की थी। Vodafone Idea के सब्सक्राइबर्स की संख्या 13.68 लाख घटी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की सर्विस को लगभग 1.5 लाख सब्सक्राइबर्स ने छोड़ा है। कॉल ड्रॉप की समस्या के समाधान के लिए भी TRAI कड़े रेगुलेशन बनाने पर विचार कर रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »