• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL की 4G सर्विस जल्द होगी पूरे देश में लॉन्च, 3,500 बेस ट्रांसरिसीवर स्टेशंस किए इंस्टॉल

BSNL की 4G सर्विस जल्द होगी पूरे देश में लॉन्च, 3,500 बेस ट्रांसरिसीवर स्टेशंस किए इंस्टॉल

हाल ही में BSNL ने BharatNet प्रोजेक्ट के तीसरे फेज के लिए लगभग 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था

BSNL की 4G सर्विस जल्द होगी पूरे देश में लॉन्च, 3,500 बेस ट्रांसरिसीवर स्टेशंस किए इंस्टॉल

पिछले वर्ष दिसंबर के अंत तक टेलीकॉम मार्केट में BSNL की हिस्सेदारी 7.94 प्रतिशत की थी

ख़ास बातें
  • कंपनी ने ट्रायल और कमर्शियल आधार पर 4G सर्विस की शुरुआत की है
  • BSNL ने BharatNet प्रोजेक्ट के लिए 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर दिया है
  • इसमें दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने देश में कई स्थानों पर लगभग 3,500 4G बेस ट्रांसरिसीवर स्टेशंस (BTS) शुरू किए हैं। पिछले कई वर्षों से घाटे का सामना कर रही इस कंपनी ने जल्द ही पूरे देश में 4G सर्विस लॉन्च करने का टारगेट रखा है। 

BSNL के CMD, P K Purwar ने बताया कि ये BTS ट्रायल और कमर्शियल आधार पर 4G सर्विस उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारी 4G ट्रायल सर्विसेज शुरू हो गई हैं। हमने 3,500 4G BTS शुरू किए हैं और हमारी योजना जल्द इनकी संख्या बढ़ाने की है।" Purwar ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक अपने 5G नेटवर्क को लॉन्च करने का है। इसके लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के अनुसार, पिछले वर्ष दिसंबर के अंत तक टेलीकॉम मार्केट में BSNL की हिस्सेदारी 7.94 प्रतिशत की थी। 

हाल ही में BSNL ने BharatNet प्रोजेक्ट के तीसरे फेज के लिए लगभग 65,000 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। यह लगभग 1.4 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसमें दो लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। इस टेंडर में Ericsson, HFCL, STL, TCS जैसी बहुत सी टेलीकॉम इक्विपमेंट से जुड़ी कंपनियां बिड दे सकती हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए चुनी गई कंपनियों को 10 वर्षों के लिए ग्राम पंचायतों में नेटवर्क को ऑपरेट भी करना होगा। BSNL ने 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए बिड मंगाई हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। इस टेंडर की शर्तों के अनुसार, जिस राज्य के लिए बिड दी जा रही है उसके आधार पर कंपनी की न्यूनतम नेटवर्थ 50-375 करोड़ रुपये की होनी चाहिए। 

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में BSNL का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस  तिमाही-दर-तिमाही आधार पर बढकर लगभग 1,569 करोड़ रुपये का हो गया। इससे पिछली तिमाही में यह 1,481 करोड़ रुपये का था। हालांकि, वर्ष-दर-वर्ष आधार पर कंपनी का लॉस घटा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लॉस 1,868 करोड़ रुपये का था। BSNL का रेवेन्यू तीसरी तिमाही में तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,549 करोड़ रुपये का था। इसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 2.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telecom, Mobile, Tender, BSNL, Market, Demand, 4G, Services, Revenue, TCS, 5G, Government, Prices, TRAI
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »