जियो का यह प्लान यूजर को 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी देता है।
जियो अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों का धांसू प्लान पेश करती है।
Jio भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान की वरायटी लेकर आती है जिसमें कई तरह के प्लान दिए जाते हैं। यूजर्स जरूरत के अनुसार अपना प्लान चुन सकते हैं। लेकिन जियो के कुछ प्लान बेहद खास हैं। इनमें कंपनी के लम्बी वैधता वाले प्लान काफी पॉपुलर हैं। कंपनी अपने यूजर्स को अफॉर्डेबल प्राइस में कई ऐसे डेटा प्लान देती है जो एक बार रिचार्ज करवाने पर सालभर के लिए आपको टेंशन मुक्त कर देते हैं।
Jio 365 Days Plans
आज Jio के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान की हम बात कर रहे हैं। जियो अपने ग्राहकों के लिए 365 दिनों का धांसू प्लान पेश करती है। इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर भरपूर डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और कई तरह के बेनिफिट मिलते हैं जो आधुनिक समय की जरूरतों को ध्यान में रखकर कंपनी द्वारा जोड़े गए हैं। आज हम आपको इसी प्लान की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं जो 3,599 रुपये में आता है।
Jio Rs 3599 Plan
जियो अपने ग्राहकों के लिए 3599 रुपये का प्लान पेश करती है जिसमें यूजर को 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है। यानी पूरी वैधता तक 912.5GB डेटा कंपनी इसके साथ दे रही है।
Unlimited Calling
प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट दिया गया है। इसी के साथ यूजर को प्रतिदिन 100SMS भी मिलते हैं।
Free JioHotstar
जियो का यह प्लान यूजर को 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी देता है। इसमें कंपनी ने कमाल का बेनिफिट दिया है। 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन आप अपने टीवी या मोबाइल डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Free JioAICloud
जियो के इस प्लान में कंपनी ने एक और कमाल का बेनिफिट दिया है। JioAICloud की 50GB फ्री स्टोरेज भी यहां दी गई है। यानी आपके डिवाइस में अगर स्टोरेज की समस्या है तो आपको यहां भी एक्स्ट्रा बेनिफिट मिल रहा है।
Free Pro Google Gemini Worth ₹35100
प्लान के साथ Google Gemini Pro प्लान का सब्सक्रिप्शन भी दिया गया है जिसकी कीमत 35100 रुपये बताई गई है। लेकिन उसके लिए आपके सिम में 349 रुपये का प्लान या कोई अनलिमिटिड 5G प्लान एक्टिव होना चाहिए। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत