Airtel और Google ने भारत में सुरक्षित RCS मैसेजिंग के लिए साझेदारी की है। इसमें स्पैम फिल्टरिंग, DND रिस्पेक्ट और रियल टाइम बिजनेस वेरिफिकेशन जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
Photo Credit: Airtel
DND के आधार पर प्रमोशनल मैसेज कंट्रोल
भारत में स्पैम और डिजिटल फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए एयरटेल और गूगल ने नई साझेदारी की घोषणा की है। इस सहयोग के तहत यूजर्स को सिक्योर RCS मैसेजिंग एक्सपीरिएंस देने की बात कही गई है, जिसमें हाई क्वालिटी फोटो वीडियो शेयरिंग और इंटरैक्टिव फीचर्स के साथ मजबूत स्पैम फिल्टरिंग शामिल होगी। कंपनी के मुताबिक, यह कदम मोबाइल स्पैम और ऑनलाइन धोखाधड़ी को कम करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Bharti Airtel ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से AI-बेस्ड स्पैम कंट्रोल इनिशिएटिव चला रही है। कंपनी के अनुसार, अब तक 71 बिलियन से ज्यादा स्पैम कॉल और 2.9 बिलियन स्पैम SMS ब्लॉक किए जा चुके हैं, जिससे नेटवर्क पर फाइनेंशियल लॉस में करीब 68.7 प्रतिशत तक कमी आई है। इसके बावजूद, टेलीकॉम नेटवर्क के बाहर मौजूद कई कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म पर पर्याप्त सेफ्टी स्टैंडर्ड्स नहीं होने की वजह से फ्रॉड और स्पैम की समस्या बनी हुई है।
इसी गैप को भरने के लिए Google के साथ यह साझेदारी की गई है। दोनों कंपनियां एयरटेल की नेटवर्क इंटेलिजेंस को गूगल के RCS प्लेटफॉर्म और स्पैम प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ इंटीग्रेट करेंगी। इसके जरिए टेल्को ग्रेड सुरक्षा को मॉडर्न मैसेजिंग सर्विस तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
कंपनी का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत मैसेज सेंडर की पहचान टेल्को बैक्ड बिजनेस वेरिफिकेशन के जरिए वैलिडेट की जाएगी। यूजर्स की DND प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए मैसेज को प्रमोशनल या ट्रांजेक्शनल कैटेगरी में बांटा जाएगा और उसी हिसाब से प्रतिबंध लगाए जाएंगे। संदिग्ध बिजनेस मैसेज को ब्लॉक किया जाएगा और मल्टी लेयर थ्रेट डिटेक्शन के जरिए मैलिशियस डोमेन फिल्टर किए जाएंगे।
साथ ही, जिन सेंडर्स को दोनों कंपनियों के एआई सिस्टम फ्लैग करेंगे, उनके मैसेज थ्रॉटल भी किए जा सकेंगे। यह RCS मैसेजिंग सर्विस सीधे Google Messages ऐप में उपलब्ध होगी, जो ज्यादातर एंड्रॉयड फोन पर पहले से इंस्टॉल रहती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू