Sim

Sim - ख़बरें

  • Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    डुअल SIM वाल इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वर्जन में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 8400 Ultimate चिपसेट और Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है। Infinix GT 50 Pro की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
    इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस लगभग समान हैं। डुअल SIM वाले इन स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS LCD टचस्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Samsung Galaxy M08 और Galaxy F08 में ऑक्टाकोर MediaTek Helio G99+ दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स की 6,000 mAh की बैटरी 25 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
    छतीसगढ़ में सिम की बिक्री को लेकर बड़ा फ्रॉड सामने आया है। एक दुकानदार ने नागरिकों के आईडी प्रूफ का उनकी मंजूरी के बिना इस्तेमाल करके नए मोबाइल कनेक्शन को चालू किया था। एक प्वाइंट ऑफ सेल एंडेट ने इस फ्रॉड के जरिए 25 सिम कार्ड को एक्टिव किया। जब डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर तुरंत एक्शन लिया और उस पीओएस एंजेट को ब्लैक लिस्ट कर दिया। अब वह भविष्य में किसी भी कंपनी के सिम कार्ड कनेक्शन जारी नहीं कर पाएगा। 
  • OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) LTPO ProXDR AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। OnePlus 13s की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
    भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला खास प्लान पेश किया है। यह प्लान कंपनी खास यूजर्स को दे रही है। प्लान के बेनिफिट सुनेंगें तो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस प्लान में यूजर को 24GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही वैधता रहने तक अनलिमिटिड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही साथ अन्य बेनिफिट्स भी हैं।
  • 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
    Airtel के Family Postpaid Plans में परिवार के कई मोबाइल नंबरों को एक ही बिल के तहत चलाने की सुविधा मिलती है। कंपनी के ₹699 वाले प्लान में 2 कनेक्शन, ₹999 वाले प्लान में 3 कनेक्शन और ₹1,199 वाले प्लान में 4 कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। इन प्लान्स में Unlimited 4G और 5G Data, Unlimited Calling और रोजाना 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। इसके अलावा चुनिंदा डिजिटल सब्सक्रिप्शन जैसे Amazon Prime, JioHotstar, Google One और Airtel Xstream Play के फायदे भी शामिल हैं। यहां जानें किस Family Postpaid Plan में कितने SIM और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
  • फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
    डिपार्टमेंट ऑफर टेलीकम्युनिकेशंस (DoT) ने टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर जैसे मोबाइल डिवाइस का IMEI नंबर के साथ छेड़छाड़ या उनका गलत इस्तेमाल करने को लेकर नागरिकों को चेतावनी दी है। किसी भी तरह की कानूनी सजा या जुर्माने से बचने के लिए नागरिकों को ऐसे डिवाइस का इस्तेमाल, खरीद या असेंबल न करने की सलाह दी जाती है, जैसे कि मॉडेम, मॉड्यूल, सिम बॉक्स या ऐसे इक्विपमेंट जिनके IMEI को कॉन्फिगर किया जा सकता है या जिनके साथ छेड़छाड़ की गई है।
  • फोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset काफी नहीं, इन 7 बातों का रखें ध्यान
    पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले सिर्फ Factory Reset कर देना काफी नहीं है। फोन किसी दूसरे व्यक्ति को देने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप लेना, Google या Apple Account हटाना और ई-सिम को नए फोन में स्थानांतरित करना जरूरी है। इसके अलावा SIM और मेमोरी कार्ड निकालना चाहिए। बैंकिंग, UPI और Authenticator जैसे जरूरी ऐप्स की जानकारी भी पहले नए फोन में सुरक्षित कर लेनी चाहिए। पुराने फोन से जुड़े स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और दूसरे Bluetooth डिवाइस का कनेक्शन हटाना भी जरूरी है। सभी चीजें जांचने के बाद फोन को पूरी तरह रीसेट करें और आखिर में यह जरूर देखें कि स्क्रीन पर सिर्फ शुरुआती सेटअप दिखाई दे रहा है।
  • मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
    अगर आपका मोबाइल कहीं खो जाता है या अगर चोरी हो जाता है तो आप चोरी होने के तुरंत बाद ही एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। संबंधित राज्य की अधिकारिक पुलिस वेबसाइट पर जाकर FIR करवाई जा सकती है।
  • iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
    iPhone 18 Pro में 4,056 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के फिजिकल SIM वाले वर्जन में 4,056 mAh और eSIM वाले मॉडल में 4,288 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी तुलना में iPhone 17 Pro के फिजिकल SIM और eSIM वेरिएंट्स में क्रमशः 3,998 mAh और 4,252 mAh की बैटरी है। अगले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है।
  • Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच (1,080 x 2,400 पिक्सल्स) फुल HD+ LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 391 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट है।
  • SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
    डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (Dot) ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को निर्देश दिया है जिन ग्राहकों के पास पहले से ही 9 मोबाइल सिम हैं तो उन्हें नया कनेक्शन न दिया जाए। 17 अगस्त के सर्कुलर में टेलीकॉम ऑपरेटर्स से कहा गया है तय लिमिट से ज्यादा कनेक्शन लेने वालों की पहचान करने और नए सिम कार्ड देने से रोक लगाने के लिए 24 अगस्त से जरूरी टेक्निकल और ऑर्गेनाइजेशल स्तर पर उपाए करें।
  • Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
    डुअल SIM वाले Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच HD+ (720 x 1,608 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 83 प्रतिशत NTSC गैमुट और 1,250 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 6 पर चलेगा।
  • 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
    डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच OLED डिस्प्ले (1,216x2,640 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 460 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 6,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन को ग्रे और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलते हैं। Redmi K100 Pro में 6.59 इंच फुल HD+ (1,156 x 2,510 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले और Redmi K100 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,200 x 2,608 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन दी गई है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में D2 ग्राफिक्स चिप और Adreno GPU है।

Sim - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »