गूगल का वॉट पीपल सजेस्ट हेल्थ फीचर अब बंद हो गया है।
Photo Credit: Unsplash/Firmbee.com
गूगल सर्च करोड़ों यूजर्स को जानकारी प्रदान करता है।
Google ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्च फीचर अब हटा दिया है। यह फीचर यूजर्स को दुनिया भर के हेल्थ सलाहकारों से हेल्थ संबंधित सलाह प्रदान करता था। कंपनी ने कहा था कि अजनबियों से सलाह देने वाले वॉट पीपल सजेस्ट फीचर के आने से ग्लोबल स्तर पर हेल्थ रिजल्ट को बदलने की AI की क्षमता का पता चला। अब गूगल ने चुपचाप इस फीचर को हटा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्रवक्ता ने कंफर्म किया कि वॉट पीपल सजेस्ट हटा दिया गया है। कंपनी ने यह कदम सर्च पेज को काफी आसान बनाने के लिए उठाया गया है और इसका इस फीचर की क्वालिटी या सिक्योरिटी से कोई लेना-देना नहीं है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, यह जानकारी ऐसे समय में आई है जब कंपनी लाखों यूजर्स को हेल्थ संबंधित जानकारी और सलाह प्रदान करने के लिए AI के इस्तेमाल को लेकर जांच का सामना कर रही है। पहले रिपोर्ट में पता चला था कि गूगल AI ओवरव्यू में गलत और भ्रामक हेल्थ जानकारी से लोगों को नुकसान का खतरा था। AI द्वारा तैयार की गई ये जानकारी हर महीने 2 अरब लोगों को दिखाई जाती है। दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइट पर सामान्य सर्च रिजल्ट के तौर पर नजर आती है।
Google ने बीते साल मार्च में न्यूयॉर्क में एक प्रोग्राम में कहा कि वह सर्च में मेडिकल संबंधित AI समरी का विस्तार करने का प्लान बना रहा है। कंपनी ने बताया कि वह एक नया फीचर वॉट पीपल सजेस्ट जोड़ रहा है, जिसके जरिए यूजर्स को समान चिकित्सा अनुभव वाले लोगों से जानकारी प्रदान करना है। लॉन्च के वक्त यह फीचर शुरू में अमेरिका में मोबाइल डिवाइसेज पर उपलब्ध हुआ था। वॉट पीपल सजेस्ट को बाद में हटा दिया गया। अब यह फीचर उपलब्ध नहीं है।
गूगल के प्रवक्ता का कहना है कि सर्च रिजल्ट के पेज को आसान बनाने के तहत इस फीचर को कुछ महीने पहले ही बंद कर दिया गया था, जिसकी जानकारी सार्वजनिक तौर पर साझा नहीं की गई थी। इसके अलावा प्रवक्ता ने बताया कि वॉट पीपल सजेस्ट बंद करने के फैसले में फीचर की क्वालिटी या सिक्योरिटी से कोई लेना-देना नहीं था। हम लोगों को कई सोर्स से भरोसेमंद हेल्थ जानकारी सर्च में मदद करते रहेंगे, जिसमें ऐसे फोरम भी शामिल हैं जहां लोगों के निजी अनुभव शेयर होते हैं और लोगों के लिए उपयोगी रहते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?