महाकुंभ में कम्युनिकेशंस को मजबूत बनाने में मदद कर रही BSNL

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में 90 BTS टावर लगाए गए हैं। इसके अलावा BSNL की ओर से इंटरनेट लीज्ड लाइंस, Wi-Fi हॉटस्पॉट्स, वेबकास्टिंग, बल्क SMS, सैटेलाइट फोन सर्विसेज भी उपलब्ध कराई गई हैं

महाकुंभ में कम्युनिकेशंस को मजबूत बनाने में मदद कर रही BSNL

महाकुंभ में श्रद्धालुओं को उनके संबंधित सर्कल से मुफ्त SIM कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं

ख़ास बातें
  • महाकुंभ के मेला क्षेत्र में BSNL ने एक कस्टमर सर्विस सेंटर बनाया है
  • महाकुंभ में श्रद्धालुओं को मुफ्त SIM कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं
  • इस वर्ष BSNL की 5G सर्विस शुरू हो सकती है
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ में कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कम्युनिकेशंस मिनिस्ट्री ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करने में BSNL मदद कर रही है। 

महाकुंभ के मेला क्षेत्र में BSNL ने एक कस्टमर सर्विस सेंटर बनाया है, जहां श्रद्धालुओं को मुफ्त SIM कार्ड, शिकायतों के समाधान और कम्युनिकेशन सर्विसेज उपलब्ध कराई जा रही हैं।  महाकुंभ में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं को उनके संबंधित सर्कल से मुफ्त SIM कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अगर किसी श्रद्धालु का SIM कार्ड गुम जाता है या खराब हो जाता है तो उन्हें नया SIM कार्ड देने की BSNL ने व्यवस्था की है। यह सर्विस फ्री है और इससे श्रद्धालुओं के अपने परिवार और दोस्तों के साथ संपर्क में रुकावट नहीं होगी। कम्युनिकेशंस मिनिस्ट्री ने कहा कि महाकुंभ में फाइबर कनेक्शन, लीज्ड लाइन कनेक्शन और मोबाइल रिचार्ज जैसी सर्विसेज के लिए डिमांड तेजी से बढ़ी है। 

विभिन्न राज्यों से SIM कार्ड उपलब्ध होने की वजह से श्रद्धालुओं के साथ ही मेला क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों को भी सुविधा मिल रही है। महाकुंभ के मेला क्षेत्र में 90 BTS टावर लगाए गए हैं। इसके अलावा BSNL की ओर से इंटरनेट लीज्ड लाइंस, Wi-Fi हॉटस्पॉट्स, वेबकास्टिंग, बल्क SMS, सैटेलाइट फोन सर्विसेज भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस वर्ष BSNL की 5G सर्विस शुरू हो सकती है। पिछले वर्ष नवंबर में दिल्ली-एनसीआर रीजन में BSNL ने 1,800 से अधिक 5G साइट्स के लिए टेंडर दिया था। इस टेंडर के लिए तीन कंपनियों - Tejas Networks, Lekha Wireless और Galore Network ने बिड दी हैं। Tejas Networks में टाटा संस की बड़ी हिस्सेदारी है। BSNL के लिए लगभग एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल कर रहे Tata Consultancy Services (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम में भी Tejas Networks शामिल है। 

कंपनी की योजना 900 MHz लो-बैंड और 3.5 GHz मिड-बैंड स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल से 5G नेटवर्क को लॉन्च करने की है। BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। कंपनी की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं। इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। कंपनी का इस वर्ष के मध्य तक एक लाख 4G साइट्स तक पहुंचने का लक्ष्य है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  2. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  3. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  4. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  6. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  8. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »