Airtel के 28 दिनों की वैधता वाले प्लान में 449 रुपये की कीमत वाला सबसे किफायती प्लान आता है।
Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न तरह के प्रीपेड प्लान समय-समय पर अपडेट करती रहती है।
Bharti Airtel अपने ग्राहकों के लिए ऐसा प्लान पेश करती है जिसके बेनिफिट्स गिनते-गिनते आप थक जाएंगे। यह प्लान कंपनी के सबसे किफायती रीचार्ज पैक में शामिल है जिसमें थोक के भाव बेनिफिट्स कंपनी ने दिए हैं। इस पैक में डेली बेसिस पर 4GB डेटा मिलता है। फ्री OTT ऐप शुमार हैं जिनमें असीमित मनोरंजन आपका इंतजार कर रहा है। कीमत ऐसी कि आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। आइए जानते हैं कौन सा यह धांसू प्लान।
Airtel अपने ग्राहकों के लिए अब तक का सबसे धांसू प्लान पेश करती है। कंपनी के प्रीपेड पोर्टफोलियो में मिलने वाला यह प्लान Rs 449 में आता है। इस प्लान के बेनिफिट्स की लिस्ट बहुत लंबी है। सबसे पहले बेसिक बेनिफिट्स आपको विस्तार से बताते हैं।
Airtel Rs 449 Plan Benefits
Airtel के 28 दिनों की वैधता वाले प्लान में 449 रुपये की कीमत वाला सबसे किफायती प्लान आता है। इसमें यूजर को डेली बेसिस पर 4GB डेटा मिलता है। यानी अगर आपके पास डेटा की खपत ज्यादा है तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग मिलती है जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग आप कर सकते हैं। कंपनी डेली बेसिस पर 100 SMS फ्री भेजने की सुविधा देती है। अब आपको इस प्लान के साथ मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के बारे में बताते हैं।
JioHotstar Free
449 रुपये के एयरटेल प्लान में यूजर को 28 दिनों तक JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जाता है जिसमें आप अपने पसंदीदा कंटेंट को देख सकते हैं। इसमें मनचाही मूवी और हॉटस्टार स्पेशल्स भी शामिल हैं।
OTT Free
इस प्लान के साथ कंपनी 20 OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस देती है। इनमें Sony LIV, Lionsgate Play, Aha, Chaupal, Hoichoi, SunNxt जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर आप अपना मनचाहा मनोरंजन पा सकते हैं। Airtel Xstream Play सब्सक्रिप्शन के तहत यह एक्सेस दिया जाता है।
Apple Music
449 रुपये के प्लान के साथ कंपनी ने फ्री Apple Music सब्सक्रिप्शन भी दिया है। इसकी वैधता 6 महीने तक रहेगी। इसमें 1 करोड़ से ज्यादा गानों को आप बिना विज्ञापन स्ट्रीम कर सकते हैं।
Unlimited 5G Data
कंपनी इस प्लान के साथ फ्री अनलिमिटिड 5G डेटा भी देती है। अगर आपके एरिया में एयरटेल 5जी नेटवर्क है तो आप असीमित सुपरफास्ट इंटरनेट का फायदा उठा सकते हैं।
Adobe Express Premium
इस प्लान के साथ कंपनी Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन देती है जो कि 12 महीने तक फ्री रहेगा। कंपनी के अनुसार, इसकी कीमत 4 हजार रुपये तक है। लेकिन प्लान के साथ यह सब्सक्रिप्शन आपको फ्री मिलता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च