PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स

Sony ने PlayStation Plus मार्च 2026 गेम्स कैटलॉग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार Persona 5 Royal और Warhammer 40K Space Marine 2 जैसे गेम शामिल हैं।

PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स

Photo Credit: North Beach Games

PlayStation Plus मार्च 2026 कैटलॉग में कई नए गेम्स जोड़े गए

ख़ास बातें
  • Sony ने PlayStation Plus मार्च 2026 गेम्स की लिस्ट जारी की
  • Persona 5 Royal और Warhammer Space Marine 2 शामिल
  • Premium यूजर्स के लिए Tekken Dark Resurrection भी उपलब्ध
विज्ञापन

Sony ने आखिरकार PlayStation Plus मार्च 2026 गेम्स कैटलॉग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस महीने PlayStation Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स के लिए कई नए गेम्स जोड़े जा रहे हैं। खास बात यह है कि पहले सामने आई लीक लिस्ट लगभग पूरी तरह सही साबित हुई है। इस बार कैटलॉग में Persona और Warhammer जैसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी के गेम्स भी शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक ये नए टाइटल जल्द PlayStation Plus कैटलॉग का हिस्सा बनेंगे और सब्सक्राइबर्स इन्हें अपने कंसोल पर डाउनलोड करके खेल सकेंगे।

Sony के अनुसार 17 मार्च से PlayStation Plus Extra कैटलॉग में कई नए गेम जोड़े जाएंगे। इनमें सबसे बड़ा नाम Persona 5 Royal का है, जो Persona 5 का एक्सपैंडेड वर्जन है। इसमें नए मिशन, अतिरिक्त म्यूजिक और कई नए सोशल फीचर्स शामिल किए गए थे। यह गेम PlayStation 4 और PlayStation 5 दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा इन्हीं दोनों प्लेटफॉर्म के लिए Blasphemous 2 भी लाया जा रहा है।

इसके अलावा Extra कैटलॉग में Warhammer 40,000 Space Marine 2 (PS5) भी शामिल किया गया है। यह थर्ड पर्सन एक्शन शूटर गेम है, जिसे Warhammer फ्रेंचाइजी के फैंस के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है। इस महीने के लाइनअप में Madden NFL 26 (PS5), Metal Eden (PS5), The Lord of the Rings Return to Moria (PS5) और Astroneer (PS4) जैसे गेम भी शामिल हैं।

इनमें Metal Eden को एक साइंस फिक्शन रोबोट शूटर गेम के तौर पर पेश किया गया है, जबकि The Lord of the Rings Return to Moria सर्वाइवल स्टाइल का गेम है। वहीं Astroneer एक सैंडबॉक्स स्टाइल एक्सप्लोरेशन गेम है, जिसमें खिलाड़ी अलग अलग ग्रहों की खोज कर सकते हैं।

PlayStation Plus Premium सब्सक्राइबर्स के लिए भी एक क्लासिक गेम जोड़ा गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Tekken Dark Resurrection को Premium कैटलॉग में शामिल किया जाएगा। यह मूल रूप से PSP के लिए जारी किया गया फाइटिंग गेम है, जिसे अब PlayStation Plus Premium यूजर्स खेल सकेंगे।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
GenreAction-Adventure
PlatformNintendo Switch, PlayStation 5 (PS5), Xbox Series S/X, PC: Windows
मोड्सSingle-player
PEGI Rating16+
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »