Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड

भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज की बिक्री इस सप्ताह शुरू की गई है। Samsung Galaxy S26 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 87,999 रुपये का है।

Samsung Galaxy S26 ने बनाया प्री-ऑर्डर का रिकॉर्ड, Ultra मॉडल की सबसे ज्यादा डिमांड

कंपनी की पिछली फ्लैगशिप सीरीज की तुलना में नई स्मार्टफोन सीरीज के प्री-ऑर्डर्स में जोरदार बढ़ोतरी हुई है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया गया था
  • भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज की बिक्री हाल ही में शुरू की गई है
  • इसमें Samsung Galaxy S26 Ultra की सबसे अधिक डिमांड है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung की नई स्मार्टफोन सीरीज को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बहुत से इंटरनेशनल मार्केट्स में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर्स में कंपनी की पिछली फ्लैगशिप सीरीज की तुलना में जोरदार बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी के हवाले से बताया गया है कि अमेरिका में Samsung Galaxy S26 के लिए प्री-ऑर्डर्स Samsung Galaxy S25 सीरीज की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक हैं। नई स्मार्टफोन सीरीज में Samsung Galaxy S26 Ultra की सबसे अधिक डिमांड है। अमेरिका में कुल प्री-ऑर्डर्स में इस मॉडल की लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इनमें सैमसंग की वेबसाइट, अमेरिका की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के जरिए मिले ऑर्डर्स शामिल हैं। 

दक्षिण कोरिया में इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर्स लगभग 13.5 लाख यूनिट्स पर पहुंच गए हैं। इसकी तुलना में सैमसंग की पिछली स्मार्टफोन सीरीज के लिए दक्षिण कोरिया में 11 दिनों में लगभग 13 लाख यूनिट्स के लिए प्री-ऑर्डर्स मिले थे। Samsung Galaxy S26 सीरीज ने यह आंकड़ा सिर्फ सात दिनों में हासिल कर लिया है। दक्षिण कोरिया में भी सैमसंग को इस सीरीज में Ultra मॉडल के लिए ज्यादा डिमांड मिल रही है। इस स्मार्टफोन सीरीज के लिए कुल प्री-ऑर्डर्स में Samsung Galaxy S26 Ultra का योगदान लगभग 70 प्रतिशत का है। 

भारत में इस स्मार्टफोन सीरीज की बिक्री इस सप्ताह शुरू की गई है। Samsung Galaxy S26 के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 87,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 1,07,999 रुपये का है। Samsung Galaxy S26+ के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,19,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वाले वेरिएंट का 1,39,999 रुपये का है। Samsung Galaxy S26 Ultra के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को 1,39,999, 12 GB + 512 GB को 1,59,999 रुपये और 16 GB + 1 TB वेरिएंट को 1,89,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26 Ultra के लिए White, Sky Blue, Cobalt Violet और Black कलर्स के विकल्प हैं। Samsung Galaxy S26+ को Cobalt Violet और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 


 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  7. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  8. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  10. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »