Wifi

Wifi - ख़बरें

  • Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
    Samsung Galaxy F70 5G में फ्लैटsAMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल होगा। इसके रियर में वर्टिकल तौर पर अरेंज्ड पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है।
  • Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Poco के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2609CPC5FG के साथ लिस्टिंग हुई है। यह आगामी Poco X8s हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G के लिए सपोर्ट है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। इससे पहले बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी यह स्मार्टफोन की समान मॉडल नंबर के साथ दिखा है।
  • Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
    Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। कंपनी का दावा है कि Free Fire Max जैसी कुछ गेम्स के लिए यह स्मार्टफोन 144 fps तक की पेशकश करेगा। Infinix GT 50 Pro में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का HydroFlow Liquid Cooling System दिया जाएगा।
  • JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
    JBL ने अपने Cove होम स्पीकर नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किए हैं। कंपनी के Cove M1, Cove P1, और Cove X1 स्पीकर अब यूके में पेश किए गए हैं। स्पीकर खास फीचर से लैस होकर आते हैं। इनमें WiFi से कनेक्ट होने का फीचर है। यानी किसी स्मार्टफोन से सीधे कनेक्ट होने की बजाए ये नेटवर्क पर कनेक्ट हो जाते हैं।
  • Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
    Acer भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट Iconia Tab 11 5G लेकर आई है। कंपनी ने चुपके से इसे अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। साथ में प्राइसिंग का खुलासा भी कर दिया है। Acer Iconia Tab 11 5G में लगभग 11 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलता है। टैबलेट में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
    iPhone Air 2 की थिकनेस लगभग 5.2 mm की हो सकती है। यह iPhone Air की तुलना में 0.4 mm की कमी है। आमतौर पर कम थिकनेस वाले स्मार्टफोन्स में कम कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाती है। हालांकि, एपल इस स्मार्टफोन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी पर कार्य कर रही है। iPhone Air 2 में लगभग 3,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। iPhone Air में 3,149 mAh की बैटरी थी।
  • iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
    इस स्मार्टफोन में 2K+ AMOLED डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह डिस्प्ले Visionox से सोर्स किया जा सकता है। इस पैनल के साथ यह पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें Visionox का फोर्थ-जेनरेशन pTSF ल्युमिनिसेंट मैटीरियल इस्तेमाल किया गया है। iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है। इसके साथ Adreno 840 GPU दिया गया है।
  • HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
    HMD Slate Tab 5G का डिजाइन Microsoft की Surface रेंज और Nokia Lumia 2520 के जैसा है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC और 3.5 mm हेडफोन जैक के विकल्प हो सकते हैं। HMD Slate Tab 5G में 9,250 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। हालांकि, HMD ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
    Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए चार बेस कलर्स - व्हाइट, ब्लू, लाइट पिंक और ब्लैक के अलावा स्पेशल वॉयलेट कलर का ऑप्शन मिल सकता है। Samsung Galaxy S26 Ultra को भी वॉयलेट कलर में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए लाइट पिंक नया कलर हो सकता है। यह Samsung Galaxy S26 Ultra के Cobalt Violet की जगह ले सकता है।
  • टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
    यह निर्देश बहुत से कस्टमर्स की ओर से TRAI की ओर से अनिवार्य किए गए टैरिफ प्लान को खोजने में मुश्किल होने की शिकायतों के बाद दिया गया है। TRAI ने कहा है कि टेलीकॉम कंपनियों की वेबसाइट्स और ऐप्स को देखने के बाद यह पाया गया है कि इस तरह के वाउचर्स को प्रमुखता से नहीं दिखाया जा रहा और इन्हें अलग कैटेगरी में रखा जा रहा है। इससे कस्टमर्स को इन वाउचर्स को खोजने में मुश्किल हो रही है।
  • भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
    मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा वर्ष की पहली छमाही में स्मार्टफोन्स के प्राइसेज में औसत 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, OnePlus ने प्राइसेज में इस औसत से आधा या आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही OnePlus ने दूसरी तिमाही में ऑनलाइन रिटेल चैन्स पर 20,000 रुपये से कम की रेंज में टॉप पांच स्मार्टफोन ब्रांड्स में भी जगह बनाई है।
  • Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
    इस पासपोर्ट स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जा सकता है। इसके रियर में ऊपर पिल-शेप वाला कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए जा सकते हैं। Motorola Razr Flex को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए Pantone Dark Botanical Garden और Pantone Coriander कलर्स के विकल्प हो सकते हैं।
  • Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
    पिछले महीने Redmi 17C 5G को सिंगापुर में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए Brown, Purple और Black कलर्स के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 810 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Redmi 17C 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
    आगामी स्मार्टफोन को iPhone 20 कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन हो सकता है। इस टिप्सटर का दावा है कि 20th एनिवर्सरी आईफोन में 6,000 mAh की बैटरी वायरलेस रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें डिस्प्ले के नीचे फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    Red Magic ने बताया है कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में Red Magic 12 Pro+ शामिल होगा। Nubia Technology के प्रेसिडेंट, Ni Fei ने कहा है कि इस चिपसेट की स्पीड, एनर्जी एफिशिएंसी और एडवांस्ड फीचर्स लंबे सेशंस के दौरान बेहतर गेमप्ले और फास्ट रिस्पॉन्स मिलेगा।

Wifi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »