BSNL ने लॉन्च की BiTV सर्विस, 450 से ज्यादा लाइव चैनल्स का फ्री एक्सेस

BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। कंपनी की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं। इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है

BSNL ने लॉन्च की BiTV सर्विस, 450 से ज्यादा लाइव चैनल्स का फ्री एक्सेस

इसमें कंपनी के सब्सक्राइबर्स को बिना कॉस्ट के कहीं भी एंटरटेनमेंट का एक्सेस मिलेगा

ख़ास बातें
  • इसके लिए BSNL ने OTTplay के साथ पार्टनरशिप की है
  • BiTV से बिना कॉस्ट के कहीं भी एंटरटेनमेंट का एक्सेस मिलेगा
  • BSNL की 5G सर्विस इस वर्ष शुरू हो सकती है
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने मोबाइल सब्सक्राइबर्स के लिए इंटरनेट TV सर्विस शुरू की है। इसमें 450 से ज्यादा लाइव टेलीविजन चैनल्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इसके लिए BSNL ने OTTplay के साथ पार्टनरशिप की है। इसके साथ कंपनी ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एंटरटेनमेंट का बड़ा विकल्प पेश किया है। 

इस सर्विस को BSNL Intertainment (BiTV) कहा जा रहा है। BSNL के चेयरमैन, Robert J Ravi ने बताया, "BiTV से कस्टमर्स  को बिना कॉस्ट के कहीं भी एंटरटेनमेंट का एक्सेस मिलेगा।" इस सर्विस के बारे में OTTplay के CEO, Avinash Mudaliar ने कहा, "इस पार्टनरशिप के जरिए BSNL के यूजर्स को बेहतर कंटेंट की बड़ी लाइब्रेरी का एक्सेस होगा। हमारा लक्ष्य BSNL के साथ मिलकर एंटरटेनमेंट सर्विसेज में नया स्टैंडर्ड तय करना है।" 

BSNL की 5G सर्विस इस वर्ष शुरू हो सकती है। पिछले वर्ष नवंबर में दिल्ली-एनसीआर रीजन में BSNL ने 1,800 से अधिक 5G साइट्स के लिए टेंडर दिया था। इस टेंडर के लिए तीन कंपनियों - Tejas Networks, Lekha Wireless और Galore Network ने बिड दी हैं। Tejas Networks में टाटा संस की बड़ी हिस्सेदारी है। BSNL के लिए लगभग एक लाख 4G साइट्स को इंस्टॉल कर रहे Tata Consultancy Services (TCS) की अगुवाई वाले कंसोर्शियम में भी Tejas Networks शामिल है। 

कंपनी की योजना 900 MHz लो-बैंड और 3.5 GHz मिड-बैंड स्पेक्ट्रम के इस्तेमाल से 5G नेटवर्क को लॉन्च करने की है। BSNL ने अपने 4G नेटवर्क के लॉन्च की रफ्तार बढ़ाई है। कंपनी की लगभग 65,000 4G साइट्स एक्टिवेट हो गई हैं। इस नेटवर्क के लिए कंपनी ने देश में बनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। BSNL का इस वर्ष के मध्य तक एक लाख 4G साइट्स तक पहुंचने का टारगेट है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद न्यूनतम क्वालिटी ऑफ सर्विसेज (QoS) मापदंडों के पूरा होने को सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए कंपनी ने प्रत्येक सर्कल में एक टीम को तैनात किया है। BSNL ने 4G नेटवर्क के लिए 700 MHz स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल किया है। इससे कस्टमर्स को बेहतर एक्सपीरिएंस मिल सकेगा। कंपनी की योजना जल्द ही 5G नेटवर्क भी लॉन्च करने की है। इसके लिए टेस्टिंग की जा रही है। BSNL की एक लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने के बाद 5G सर्विस को लॉन्च करने तैयारी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  3. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  4. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  5. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  10. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »