Vivo X300s में 7,100 mAh की 'Blue Ocean Battery' होगी। इस बैटरी में सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए अपग्रेडेड Ice Pulse Fluid वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा
आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकता है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Vivo X300s के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 7,100 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें गेमिंग के लिए नए परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स दिए जाएंगे।
चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन में 7,100 mAh की 'Blue Ocean Battery' होगी। इस बैटरी में सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। Vivo X300s में थर्मल मैनेजमेंट के लिए अपग्रेडेड Ice Pulse Fluid वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा। कंपनी ने बताया है कि इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान हीट को घटाया जा सकेगा।
इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस में सुधार के लिए 'Monster Super Core Engine' होगा। Han ने कहा है कि Vivo X300s में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट 2.0 टेक्नोलॉजी होगी। इसे पिछले वर्जन की तुलना में 15 प्रतिशत फास्ट बताया गया है। यह स्मार्टफोन 5 Gbps तक की डेटा ट्रांसफर स्पीड के लिए USB 3.2 Gen 1 को सपोर्ट करेगा। इसमें गेमिंग कनेक्टिविटी के लिए यूनिवर्सल सिग्नल एम्प्लिफिकेशन सिस्टम दिया जाएगा। इसमें कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया गेम एंटीना, फोर-कोर Wi-Fi एन्हांसमेंट और AI eSports Signal Engine 2.0 शामिल है। कंपनी का दावा है कि इससे गेमिंग के दौरान सिग्नल की स्टेबिलिटी में सुधार होगा।
आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह डिस्प्ले BOE Q10 Plus ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का होगा और बेहतर आई प्रोटेक्शन के लिए 'Circular Polarised Light 2.0' को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में कस्टम 751440 वाइब्रेशन मोटर दी जाएगी जो स्पेशल एलॉय मैटीरियल का इस्तेमाल करती है। यह 9595 हेप्टिक मोटर की तुलना में 2.2x अधिक बैंडविद्थ उपलब्ध कराती है। Vivo X300s की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Zeiss-ट्यून्ड कैमरा होगा। इसमें '1511 वॉर ड्रम मास्टर' सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर दिए जाएंगे। ये स्पीकर्स गेमिंग के दौरान साउंड को 120 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। Vivo X300s में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500+ चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें डिस्प्ले दिया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट