Internet

Internet - ख़बरें

  • ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
    अगर ट्रेन में सफर करते हुए मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर आ रही है, क्योंकि अब रात में 11 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कोच के सभी चार्जिंग सॉकेट स्विच ऑफ रहेंगे। रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे में हुई पावर बैंक ब्लास्ट की घटने के बाद इस नियम को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया है।
  • Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
    दिल्ली में सरकार ने दिवाली से पहले Delhi Liquor Booking ऐप को लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए घर बैठे शराब को खरीद पाएंगे। यह ऐप शराब के उपलब्ध ब्रांड्स को देखने, बोतल के साइज का चयन करने, कितनी शराब की मात्रा खरीदनी चाहिए इसका चयन करने के साथ-साथ ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देती है। हालांकि, शराब लेने के लिए चयनित स्टोर पर जाना होगा।
  • आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
    आनंद महिंद्रा ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि उन्होंने क्यों अपना यूपीआई ऐप बदल दिया है और अब वह BHIM ऐप इस्तेमाल करने लगे हैं। दरअसल उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मेरी मुलाकात नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के एमडी और सीईओ दिलीप असबे से हुई। उसके बाद उन्होंने फैसला लिया कि अब BHIM ऐप का इस्तेमाल करूंगा।
  • Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
    Whirlpool Luxuriem 4 Door Refrigerator के साथ Whirlpool की नई टेक्नोलॉजी आई है। रेफ्रिजरेटर 645 लीटर, 651 लीटर और 654 लीटर कैपेसिटी में आते हैं। इस रेंज की भारत में शुरुआत ₹98,000 से होती है। इस रेफ्रिजरेटर रेंज में Whirlpool का खास आईफ्रेश सेंसर इंजन मिलता है जो कि डायरेक्ट क्रिस्पर ड्रावर में दिया गया है।
  • Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में Mijia Shoe Washer 3KG पेश की है। यह खास मशीन जूतों की सफाई के लिए बनाई गई है और इसमें एक बार में 2 से 4 जोड़ी जूते धोने का दावा किया गया है। मशीन में 8 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं, जिनमें 20 मिनट का Quick Wash मोड भी शामिल है। इसमें पानी के बहाव और तीन लेयर वाले ब्रश की मदद से जूतों की सफाई की जाती है। चीन में इसकी सामान्य कीमत 1,299 युआन है, जबकि क्राउडफंडिंग के दौरान इसे 799 युआन में पेश किया जाएगा। फिलहाल भारत में लॉन्च की जानकारी नहीं है।
  • सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
    सर्दियों में अगर आप गीजर का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। गीजर भी एसी के जितना बिजली का बिल बना सकता है, क्योंकि 2/3 किलोवॉट वाले गीजर का लोड एसी से भी ज्यादा होता है। ऐसे में गीजर के इस्तेमाल से लेकर मैंटेनेंस और एनर्जी सेविंग रेटिंग बहुत ज्यादा मायने रखती है।
  • Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
    दिल्ली पुलिस ने करीब ₹2.10 करोड़ की डिजिटल अरेस्ट ठगी से जुड़े मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, कथित तौर पर ठगी की रकम हासिल करने के लिए इस्तेमाल किए गए बैंक अकाउंट में 98,592 रुपये आए थे। इस मामले के साथ बैंक अकाउंट में साइबर ठगी के पैसे आने पर कानूनी कार्रवाई और जांच से जुड़े सवाल भी उठते हैं। दिल्ली हाई कोर्ट के एक अलग मामले में ठगी की रकम के मनी ट्रेल की जांच को अहम बताया गया। जानें डिजिटल अरेस्ट स्कैम से कैसे बचें और अपने बैंक अकाउंट का गलत इस्तेमाल होने से कैसे रोकें।
  • ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
    Airtel ने अपने यूजर्स के लिए नया धमाका कर दिया है। कंपनी ने चुपके से अपने पोर्टफोलियो में ऐसा प्लान जोड़ा है जिसके बेनिफिट्स सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। यह प्लान यूजर को थोक के भाव में हाई स्पीड इंटरनेट डेटा देता है। प्लान 30GB का डेटा अपने साथ लेकर आता है। वैधता महीनेभर की है।
  • WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
    Instagram रील अब WhatsApp पर बहुत आसानी से शेयर की जा सकेंगी। कंपनी कथित तौर पर नया फीचर रोलआउट कर रही है जो एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए पहुंच भी गया है। रील्स को अब मीडिया पिकर में नहीं खोजना होगा। बल्कि अटैचमेंट मेन्यु में ही एक बटन मिल जाएगा जिसकी मदद से रील शेयर करना काफी सरल होगा। यहां से यूजर अपनी हालिया ब्राउज की गई रील्स देख सकते हैं।
  • Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
    Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में अपना नया सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च किया है जो कि Smart Camera C401 के नाम से आता है। कंपनी ने इसमें 2.5K नाइट विजन का सपोर्ट दिया है। यानी दिन के अलावा रात में भी यह क्लियर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इसमें 4MP का लेंस लगा है जिसमें 360 डिग्री व्यू रिकॉर्ड होता है।
  • IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
    IND vs NZ 2nd T20 Live: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आज दूसरा मुकाबला होने जा रहा है। पहले मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष ने दूसरे मुकाबले के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है। भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच जीत चुकी है। सीरीज का स्कोर अब 1-0 पर है
  • iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
    Apple के iPhone Duo का टियरडाउन वीडियो जारी हो गया है। इससे पता चला है कि जब आईफोन की फोल्डेबल डिस्प्ले से मैट प्रोटेक्टिव लेयर को हटाया गया तो स्क्रीन ग्लॉसी नजर आती है। हालांकि, मैट सर्फेस के बिना क्रीज ज्यादा साफ हो जाती है। यह दिखने में Samsung Galaxy Z Fold 8 की इनर डिस्प्ले जैसी लगती है।
  • 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
    भारत में डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन अब 1 जनवरी, 2026 से सिम बाइडिंग अनिवार्य करने जा रहा है। इसका मतलब है कि अगर फोन में फिजिकल सिम कार्ड नहीं होगा तो वॉट्सऐप और टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप काम नहीं करेंगे, जिससे उन ऐप में रजिस्टर्ड किया गया होगा। DoT ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए गाइडलाइंस जारी की है, जिसके बाद डिवाइस में लाइव सिम के साथ अकाउंट रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसकी समय सीमा 31 दिसंबर, 2026 तक है।
  • eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
    eMudhra डिजिटल ट्रस्ट, साइबर सुरक्षा कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने ग्लोबल डिजिटल सर्टिफिकेट बिजनेस को बंद करने जा रही है। इसका कारण कंपनी के साथ हाल ही में हुई एक बड़ी सुरक्षा चूक को बताया गया है। eMudhra के आठ इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट से जुड़ी प्राइवेट कीज (private keys) असुरक्षित पाई गईं थीं।
  • Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
    इन TWS ईयरबड्स मं 11 mm डायनैमिक वूफर्स और 6 mm ट्वीटर्स Hi-Res ऑडियो वायरलेस और स्पैटियल ऑडियो के लिए सपोर्ट के साथ हैं। ये SBC और LHDC जैसे कई ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं। इन ईयरबड्स में डीप, मीडियम और लाइट मोड्स सहित विभिन्न सेटिंग्स के साथ एक्टिव नॉयस कैंसलेशन है। Oppo का दावा है कि ये ईयरबड्स सामान्य नॉयस के 99.8 प्रतिशत को ब्लॉक कर सकते हैं।

Internet - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »