Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस

फोल्डेबल आईफोन में नए चिपसेट के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए डिस्प्ले की क्वालिटी और बेहतर डिजाइन पर फोकस किया जा रहा है

Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • आगामी iPhone Fold में स्क्रीन की बायीं साइड पर ऐप स्लाइडर्स हो सकते हैं
  • आईफोन फोल्ड का डिजाइन iPhone और iPad mini का एक हाइब्रिड हो सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल का फोल्डेबल iPhone इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसे iPhone Fold कहा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

न्यूज एजेंसी Bloomberg के टेक्नोलॉजी जर्नलिस्ट Mark Gurman ने बताया है कि आईफोन फोल्ड का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन को ओपन करने पर इसका बड़ा डिस्प्ले दो ऐप्स साइड बाय साइड एक साथ चल सकेंगे। मौजूदा आईफोन्स में यूजर्स डिस्प्ले पर एक साथ दो ऐप्स नहीं चला सकते। आगामी iPhone Fold में स्क्रीन की बायीं साइड पर ऐप स्लाइडर्स हो सकते हैं। यह बहुत से iPad ऐप्लिकेशंस के समान लेआउट होगा। यह बताया गया है कि एपल ऐसे डिवेलपर टूल्स तैयार कर रही है जिनसे ऐप बनाने वाले चौड़े इंटरफेस पर अपने मौजूदा ऐप्स को एडजस्ट कर सकेंगे। 

आईफोन फोल्ड का डिजाइन iPhone और iPad mini का एक हाइब्रिड हो सकता है। Mark ने कहा है कि यह फोल्ड करने पर सामान्य आउटर डिस्प्ले के साथ स्टैंडर्ड स्लैब स्टाइल वाले आईफोन के जैसा होगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन को ओपन करने पर यह iPad mini के समान हो सकता है। हाल ही में एक टिप्सटर ने बताया था कि iPhone Fold में न्यू जेनरेशन फोल्डेबल डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है। यह मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोन्स से अलग होगा। आईफोन फोल्ड की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोल्डेबल आईफोन की पुष्टि नहीं की है। 

एपल के फोल्डेबल आईफोन की इंटरनल टेस्टिंग शुरू करने की भी रिपोर्ट है। इस वर्ष सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी नए इन-हाउस एप्लिकेशन प्रोसेसर पर भी कार्य कर रही है। फोल्डेबल आईफोन में नए चिपसेट के साथ नया ऑपरेटिंग सिस्टम भी हो सकता है। इस स्मार्टफोन के लिए डिस्प्ले की क्वालिटी और बेहतर डिजाइन पर फोकस किया जा रहा है। फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। आईफोन फोल्ड में इस्तेमाल किए जाने वाले मैटीरियल की कॉस्ट अधिक होने की वजह से इसका भी प्राइस महंगा हो सकता है। 
  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »