• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्लान!

365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्लान!

365 दिनों की वैधता के साथ प्लान्स में अनलिमिटिड 5जी सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ भी मिलता है।

365 दिनों तक 900GB से ज्यादा डेटा, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar, Google Gemini AI वाला धांसू Jio प्लान!

Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले दो खास प्लान पेश करती है।

ख़ास बातें
  • प्लान्स में अनलिमिटिड 5जी सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ भी मिलता है।
  • प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है।
  • प्लान में ग्राहक को JioTV, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है
विज्ञापन

Reliance Jio अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में लम्बी वैधता वाले दो खास प्लान पेश करती है। ये प्रीपेड प्लान यूजर्स को भर भरकर बेनिफिट्स देते हैं। कंपनी के ये प्लान ऐसे रीचार्ज पैक हैं जिनसे अपग्रेड करवाने के बाद आपको सालभर तक वैलिडिटी, डेटा और एंटरटेनमेंट के लिए चिंता करने की जरूरत नहीं रहेगी। 365 दिनों की वैधता के साथ प्लान्स में अनलिमिटिड 5जी सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ भी मिलता है। साथ ही फ्री बेनिफिट्स की तो भरमार है। आइए जानते हैं जियो के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान के बारे में विस्तार से। 

Jio Rs 3599 Plan

Jio अपने 365 दिनों की वैधता वाले प्लान में 3599 रुपये का शुरुआती प्लान पेश करती है। इस प्लान में डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा मिलता है। प्लान के साथ कुल 912.5GB डेटा कंपनी दे रही है। साथ में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और SMS बेनिफिट भी हैं। हाई स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट कनेक्शन चलता रहता है लेकिन स्पीड 64 Kbps तक ही रह जाती है। प्लान में यूजर को रोज 100 SMS फ्री मिलते हैं। 

प्लान में JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन भी है। साथ ही आपको Free Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में ग्राहक को JioTV, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 365 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। जियो प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज का ऑप्शन देता है।

Jio Rs 3999 Plan

Jio अपने 365 दिनों की वैधता वाले प्लान में कंपनी 3999 रुपये का प्लान पेश करती है। यह प्लान 365 दिनों तक 2.5G डेटा देता है। डेली बेसिस पर अनलिमिटिड लोकल/एसटीडी कॉलिंग की भी सुविधा है। प्लान में रोजाना 100 SMS फ्री हैं। इसके साथ में JioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन भी है। Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेस भी प्लान के साथ दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ JioTV, JioCloud जैसे ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया है। 

FanCode Subscription

जियो अपने 3999 रुपये के प्लान के साथ FanCode सब्सक्रिप्शन देती है। इसके माध्यम से यूजर FanCode OTT ऐप का एक्सेस पाता है जिस पर लाइव स्पोर्ट्स देखे जा सकते हैं। FanCode OTT ऐप पर Formula 1 रेसिंग जैसे लाइव स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है। कंपनी के ये दोनों ही प्लान लगभग समान बेनिफिट्स के साथ आते हैं। अंतर केवल OTT ऐप्स के एक्सेस का है। अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »