iQoo ने लॉन्च किया Pad 2 Pro का 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट

Vivo के इस सब-ब्रांड ने Pad 2 Pro को 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट को चीन में पेश किया है

iQoo ने लॉन्च किया Pad 2 Pro का 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट

यह टैबलेट Android पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है
  • इसे चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है
  • इस टैबलेट में 16 GB तक RAM और 1 TB की स्टोरेज है
विज्ञापन
चाइनीज डिवाइसेज मेकर iQoo ने मई में Pad 2 Pro को तीन RAM और स्टोरेज के विकल्पों में लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। Vivo के इस सब-ब्रांड ने Pad 2 Pro को 16 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट को चीन में पेश किया है। 

इस टैबलेट के नए वेरिएंट का प्राइस CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) का है। इसे चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। Pad 2 Pro के 8 GB + 256 GB, 12 GB + 256 GB और 16 GB + 512 GB वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः CNY 3,399 (लगभग 38,000 रुपये), CNY 3,699 (लगभग 41,000 रुपये) और CNY 4,099 (लगभग 45,000 रुपये) के हैं। 

iQoo Pad 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस

यह Android पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। इसमें 13 इंच 3.1K (2,064 x 3,096 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। इसमें 16 GB तक RAM और 1 TB की स्टोरेज है। Pad 2 Pro में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए  Wi-Fi, Bluetooth, OTG और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। 

Pad 2 Pro की 11,500 mAh की बैटरी 66 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 14 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है। इसके अलावा यह 10 घंटे  से अधिक की वीडियो कॉलिंग और 17.7 घंटे की ऑफलाइन व्युइंग उपलब्ध करा सकती है। इस टैबलेट का साइज 289.56 x 198.32 x 6.64 mm और भार लगभग 679 ग्राम का है। Vivo का Pad 3 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी की चीन में वेबसाइट पर लिस्टेड है। हालांकि, इस टैबलेट के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया गया है। इसके RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स की पुष्टि हुई है। Vivo Pad 3 को Pad 3 Pro की तुलना में कम स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जा सकता है। इसका प्राइस भी Pad 3 Pro की तुलना में कम हो सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले13.00 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9300+
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2064x3096 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 14
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता11500 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  5. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  10. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »