Huawei ने Flipkart पर एक नए डिवाइस का टीजर जारी किया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द भारत में टैबलेट लॉन्च कर सकती है।
Photo Credit: Huawei
Huawei एक बार फिर भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी करता दिखाई दे रहा है। हाल ही में Flipkart पर कंपनी के एक नए प्रोडक्ट का टीजर सामने आया है, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि Huawei जल्द भारत में नया डिवाइस लॉन्च कर सकती है। टीजर में “Handy All-rounder” टैगलाइन के साथ “Coming Soon only on Flipkart” लिखा हुआ है। तस्वीर में दिख रहा सिल्हूट यह संकेत देता है कि यह डिवाइस एक टैबलेट हो सकता है, न कि स्मार्टफोन। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर प्रोडक्ट का नाम, कीमत या लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।
एक टिप्सटर ने समान टीजर को X पर शेयर करते हुए अपकमिंग टैबलेट के Huawei MatePad 11.5 से मेल खाने की बात कही, जिसे Huawei पहले से ग्लोबल मार्केट में बेच रही है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि Huawei भारत में इसी टैबलेट या इसके किसी नए वेरिएंट के साथ वापसी कर सकता है। Flipkart पर Huawei के लिए एक अलग ब्रांड पेज भी बनाया गया है, जिसमें फिलहाल केवल “Launching soon” लिखा हुआ दिखाई देता है।
अगर भारत में Huawei MatePad 11.5 या इसी सीरीज का टैबलेट लॉन्च होता है, तो इसमें 11.5 इंच का LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 2K+ रिजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। टैबलेट का डिजाइन पतले मेटल बॉडी के साथ आता है और इसका वजन लगभग 500 ग्राम बताया जाता है। इसमें बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है, जिसकी क्षमता करीब 10,000mAh के आसपास हो सकती है और इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।
कैमरा की बात करें तो इस तरह के टैबलेट में आम तौर पर बेसिक कैमरा सेटअप दिया जाता है, जो वीडियो कॉल और डॉक्यूमेंट स्कैन जैसे कामों के लिए पर्याप्त होता है। हालांकि कैमरा इस डिवाइस का मुख्य आकर्षण नहीं माना जाता।
अगर Huawei वास्तव में नया टैबलेट लॉन्च करता है, तो यह लगभग चार साल के बाद कंपनी की भारतीय टैबलेट मार्केट में वापसी होगी। इससे पहले Huawei ने MatePad T8 टैबलेट सितंबर 2020 में भारत में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई थी।
वहीं एक टिप्स्टर Sanju Choudhary का दावा है कि Huawei भारत में केवल टैबलेट ही नहीं बल्कि कुछ और प्रोडक्ट भी लॉन्च कर सकता है। इनमें नए स्मार्टफोन, TWS ईयरबड्स, लैपटॉप और स्मार्टबैंड शामिल हो सकते हैं। हालांकि कंपनी की ओर से इन प्रोडक्ट्स को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग