• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • नए iPad Air का भारत में लॉन्च, M4 चिप, 1TB तक स्टोरेज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

नए iPad Air का भारत में लॉन्च, M4 चिप, 1TB तक स्टोरेज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट के 11 इंच के डिस्प्ले और 12 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 64,900 रुपये का है

नए iPad Air का भारत में लॉन्च, M4 चिप, 1TB तक स्टोरेज, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Apple

इस टैबलेट में 5x डिजिटल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है

ख़ास बातें
  • यह टैबलेट 11 इंच और 13 इंच के दो स्क्रीन साइज में है
  • इसके डिस्प्ले के लिए एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है
  • नए iPad Air को ब्लू, ग्रे, पर्पल और स्टारलाइट कलर्स में पेश किया गया है
विज्ञापन

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple ने भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में सोमवार को नया iPad Air लॉन्च किया है। यह टैबलेट 11 इंच और 13 इंच के दो स्क्रीन साइज में है। इसके साथ कंपनी ने iPhone 17e को भी पेश किया है। नए iPad Air में Apple Intelligence फीचर्स के लिए सपोर्ट है। 

नए iPad Air का प्राइस

इस टैबलेट के 11 इंच के डिस्प्ले और 12 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 64,900 रुपये का है। iPad Air के 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 74,900 रुपये, 94,900 रुपये और 1,14,900 रुपये के हैं। iPad Air के  Wi-Fi + सेल्युलर कनेक्टिविटी वाले मॉडल के लिए कस्टमर्स को 15,000 रुपये का अतिरिक्त प्राइस चुकाना होगा। इस टैबलेट के 13 इंच के डिस्प्ले और 12 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 84,900 रुपये का है। इसके 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 94,900 रुपये, 1,14,900 रुपये और 1,34,900 रुपये के हैं। इसके Wi-Fi + सेल्युलर कनेक्टिविटी वाले मॉडल के लिए 10,000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इस टैबलेट की बिक्री एपल के ऑनलाइन स्टोर के जरिए की जा रही है। नए iPad Air को ब्लू, ग्रे, पर्पल और स्टारलाइट कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

नए iPad Air के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस टैबलेट में 13 इंच तक (2,732 x 2,048 पिक्सल्स) Liquid Retina IPS डिस्प्ले 264 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 600 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है। नए iPad Air में Apple Pencil के लिए सपोर्ट है। यह टैबलेट iPadOS 26 पर चलता है। iPad Air में f/1.8 अपार्चर और 5x डिजिटल जूम के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

इसमें कनेक्टिविटी के लिए कंपनी के C1X मॉडम,   Wi-Fi, Bluetooth और N1 नेटवर्किंग चिप के विकल्प हैं। इसमें सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप, एंबिएंट लाइट सेंसर और बैरोमीटर दिए गए हैं। इस टैबलेट की 36.59 Wh की बैटरी 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरApple M4
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2360x1640 पिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसआईपैडओएस 26
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरApple M4
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2360x1640 पिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसआईपैडओएस 26
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले13.00 इंच
प्रोसेसरApple M4
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2732x2048 पिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसआईपैडओएस 26
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले13.00 इंच
प्रोसेसरApple M4
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2732x2048 पिक्सल
रैम12 जीबी
ओएसआईपैडओएस 26
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »