Huawei जल्द भारत में MatePad 11.5 और MatePad SE 11″ टैबलेट लॉन्च कर सकता है। Flipkart टीजर में इनकी कीमत और फीचर्स सामने आए हैं।
Photo Credit: Huawei
Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 टैबलेट जल्द भारत में लॉन्च
Huawei भारत में अपने नए टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में Flipkart पर एक टीजर जारी किया था, जिसे अब अपडेट कर दिया गया है। इस अपडेट में दो टैबलेट MatePad 11.5 PaperMatte Edition (2025) और MatePad SE 11″ की जानकारी सामने आई है। साथ ही इनकी संभावित कीमत भी रिवील हो गई है। खास बात यह है कि Huawei लंबे समय बाद भारत में कोई टैबलेट लॉन्च करने जा रही है, क्योंकि इससे पहले कंपनी ने 2020 में MatePad T8 पेश किया था।
ये दोनों टैबलेट HarmonyOS के ग्लोबल वर्जन पर चलेंगे, जो AOSP बेस्ड है। इसका मतलब यह है कि इनमें Google Mobile Services (GMS) का सपोर्ट नहीं मिलेगा, यानी Google ऐप्स जैसे Play Store या Gmail सीधे काम नहीं करेंगे। कंपनी इसके बदले WPS Office जैसे ऐप्स को प्रमोट कर रही है।
Huawei MatePad 11.5 की बात करें तो इसमें 11.5 इंच 2.5K डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसका रिजॉल्यूशन 2456 × 1600 पिक्सल होगा। कंपनी के मुताबिक इसमें PaperMatte टेक्नोलॉजी दी गई है, जो स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन को कम करने के लिए डिजाइन की गई है। इसके साथ मेटल यूनिबॉडी डिजाइन, क्वाड स्पीकर्स और कीबोर्ड सपोर्ट दिया जाएगा। इसमें 10,100mAh बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही गई है।
वहीं MatePad SE 11″ को एंट्री-लेवल टैबलेट के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 11 इंच WUXGA डिस्प्ले, मेटल डिजाइन और 7,700mAh बैटरी के साथ 22.5W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा इसमें Huawei M-Pen Lite का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
Photo Credit: Flipkart
Flipkart टीजर के मुताबिक, MatePad 11.5 की इफेक्टिव कीमत करीब 27,999 रुपये और MatePad SE 11″ की कीमत करीब 13,749 रुपये हो सकती है, जो बैंक ऑफर्स को मिलाकर बताई गई है।
Flipkart लिस्टिंग के मुताबिक इन टैबलेट्स को “Coming Soon” टैग के साथ दिखाया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी जल्द ही इन्हें भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, अभी लॉन्च डेट का खुलासा होना बाकी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग