लैपटॉप के इम्पोर्ट पर बंदिशें लगाकर देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा सकती है सरकार

पिछले वर्ष इसी प्रकार की एक योजना को इस सेगमेंट की कंपनियों के विरोध और अमेरिका की ओर से लॉबीइंग के बाद लागू नहीं किया गया था

लैपटॉप के इम्पोर्ट पर बंदिशें लगाकर देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ा सकती है सरकार

इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच लैपटॉप और PC का इम्पोर्ट लगभग 1.7 अरब डॉलर का था

ख़ास बातें
  • इससे Apple जैसी कंपनियों को लोकल मैन्युफैक्चरिंग का प्रोत्साहन मिलेगा
  • इस योजना से 8-10 अरब डॉलर की इस इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव हो सकता है
  • सैमसंग जल्द ही देश में लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है
विज्ञापन
देश में लैपटॉप्स, टैबलेट्स और पर्सनल कंप्यूटर्स के इम्पोर्ट को अगले वर्ष की शुरुआत में सीमित किया जा सकता है। इससे Apple जैसे डिवाइसेज मेकर को लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का प्रोत्साहन मिलेगा। इस योजना को लागू किए जाने पर 8-10 अरब डॉलर की इस इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव हो सकता है। 

Reuters ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि केंद्र सरकार का मानना है कि उसने इस इंडस्ट्री को लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए पर्याप्त सुविधाएं दी हैं। एक सूत्र ने कहा कि इस इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स के साथ अगले सप्ताह इस बारे में बातचीत शुरू की जा सकती है। पिछले वर्ष इसी प्रकार की एक योजना को इस सेगमेंट की कंपनियों के विरोध और अमेरिका की ओर से लॉबीइंग के बाद लागू नहीं किया गया था। इसके बाद सरकार ने एक सिस्टम के जरिए इन डिवाइसेज की निगरानी शुरू की थी। इस वर्ष इस सिस्टम की अवधि समाप्त हो रही है और इसके बाद इन कंपनियों से अगले वर्ष इम्पोर्ट के लिए दोबारा अप्रूवल लेने को कहा जा सकता है। 

इस इंडस्ट्री की बड़ी कंपनियों में Apple, HP, Dell, Lenovo और Samsung शामिल हैं। देश में लैपटॉप्स, टैबलेट्स और पर्सनल कंप्यूटर्स की कुल डिमांड का दो-तिहाई इम्पोर्ट के जरिए पूरा किया जा सकता है। इस इम्पोर्ट का एक बड़ा हिस्सा चीन से होता है। कुछ महीने पहले Reuters ने रिपोर्ट दी थी कि अमेरिका के अधिकारियों की लॉबीइंग के बाद सरकार ने लैपटॉप से जुड़ी लाइसेंसिंग पॉलिसी को वापस लिया था। इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों का कहना था कि लैपटॉप के इम्पोर्ट पर बंदिशों को लागू करने में हो रही देरी से अमेरिका की चिंता बढ़ी थी। इस वर्ष अप्रैल से जुलाई के बीच देश में लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर का इम्पोर्ट लगभग 1.7 अरब डॉलर का था। 

लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर की मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार की एक सब्सिडी योजना के तहत पिछले वर्ष Dell सहित कुछ कंपनियों के आवेदन मंजूर किए गए थे।  इससे छह वर्षों में लगभग 3.35 करोड़ रुपये के पर्सनल कंप्यूटर, सर्वर, लैपटॉप और टैबलेट्स जैसे प्रोडक्ट्स का  की मैन्युफैक्चरिंग होने का अनुमान है। बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक सैमसंग इस वर्ष के अंत तक देश में लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है। कंपनी की फैक्टरी उत्तर प्रदेश के नोएडा में है। सैमसंग के स्मार्टफोन्स की देश में मैन्युफैक्चरिंग होती है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री के साथ एक्सपोर्ट भी किया जाता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  7. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  8. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  9. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  10. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »