सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, ब्लड मून, सुपरमून ... 2026 में दिखेंगे अद्भुत नजारे!

12 अगस्त 2026 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसका अद्भुत नजारा दुनिया के कई हिस्सों में दिखने वाला है।

सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, ब्लड मून, सुपरमून ... 2026 में दिखेंगे अद्भुत नजारे!

साल 2026 में सुपरमून, ब्लड मून, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण जैसी अद्भुत घटनाएं होंगी।

ख़ास बातें
  • 2026 में सुपरमून, ब्लड मून, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण जैसी अद्भुत घटनाएं
  • 3 जनवरी 2026 को आप आसमान में सबसे चमकीला चांद देख पाएंगे।
  • फरवरी में 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आपको दिखाई देगा।
विज्ञापन

अंतरिक्ष की घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए साल 2026 में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। इसलिए अगर आप उनमें से हैं जिन्हें आसमान में ग्रहों, और तारों के अद्भुत नजारे देखने में रुचि है तो हम आपको इस साल होने वाली अंतरिक्षीय घटनाओं की पूरी सूचि बताने वाले हैं। इनमें सुपरमून, ब्लड मून, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण जैसी अद्भुत घटनाएं शामिल होंगी। आइए जानते हैं कौन से महीन में कौन सी खगोलीय घटना आप देख पाएंगे। 

वोल्फ मून (Wolf Moon)
चंद्रमा आपके लिए साल का पहला खूबसूरत नजारा पेश करने वाला है। 3 जनवरी 2026 को आप आसमान में सबसे चमकीला चांद देख पाएंगे। इस दिन आपको साल का पहला सुपरमून दिखाई देगा। यह आकार में अन्य पूर्णिमाओं से काफी बड़ा होगा। इसे वोल्फ मून भी कहा जाता है। सायंकाल में आप इसे देख पाएंगे बशर्तें कि मौसम में बादल और धुंध का साया न हो। 

2026 का पहला सूर्य ग्रहण
फरवरी में 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आपको दिखाई देगा। यह ग्रहण 17 फरवरी को लगने वाला है। यह 2026 में लगने वाला पहला ग्रहण भी होगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा। इस ग्रहण के समय सूरज के चारों तरफ ‘रिंग ऑफ फायर' देखने को मिलेगी। यह आंशिक ग्रहण होगा जो अंटार्कटिका, दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी छोर समेत प्रशांत, हिंद, अटलांटिक तथा दक्षिणी महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण नहीं नजर आएगा। लेकिन अंतरिक्ष एजेंसियों जैसे NASA आदि के ऑनलाइन चैनल्स पर आप इसे देख पाएंगे। 

ब्लड मून (Blood Moon)
सूर्य ग्रहण के बाद अगले ही महीने आपको चंद्र ग्रहण दिखाने देने वाला है जो मार्च में होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होने वाला है जिसमें चांद लाल रंग का दिखाई देने वाला है। इसलिए इसे ब्लड मून भी कहा जाता है। इसे 3 मार्च को देखा जा सकेगा। space.com के अनुसार ब्लड मून 58 मिनट तक दिखाई देगा। इसे पश्चिमी उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में देखा जा सकेगा। 

क्रेसेंट मून (Crescent Moon)
20 मार्च को आकाश में क्रेसेंट मून देखा जा सकेगा। इसे सूर्यास्त के 45 मिनट बाद देखा जा सकेगा। इस समय शुक्र ग्रह काफी चमकीला होगा और उसके ठीक ऊपर क्रेसेंट मून का नजारा दिखेगा। यह नंगी आंखों से बहुत साफ दिखाई नहीं देगा, लेकिन दूरबीन की मदद से इसे आसानी से देखा जा सकेगा।  

2026 में पूर्ण सूर्य ग्रहण 
12 अगस्त 2026 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसका अद्भुत नजारा दुनिया के कई हिस्सों में दिखने वाला है। आर्कटिक महासागर, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और उत्तरी स्पेन से होकर यह गुजरेगा। स्पेन में मल्लोर्का, मिनोर्का और इबीजा द्वीपों के अलावा यह आइसलैंड में भी दिखेगा। ग्रीनलैंड में भी ग्रहण का नजारा दिखेगा लेकिन अधिकतर ऐसे हिस्सों में यह दिखेगा जहां बहुत कम या न के बराबर आबादी रहती है। इस दिन सूर्य पूरी तरह से अंधेरे की चादर ओढ लेगा।

दूसरा चंद्र ग्रहण
27-28 अगस्त को 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका से दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा अंतरिक्ष में पृथ्वी की केंद्रीय छाया में प्रवेश करेगा, लेकिन उसका 4% हिस्सा पृथ्वी की छाया में नहीं आएगा, जिससे चंद्रमा की सतह अधिकतर लाल रंग की हो जाएगी। पृथ्वी की छाया का किनारा धीरे-धीरे चंद्रमा के ऊपर से गुजरेगा।

2026 का अंतिम सुपरमून (Supermoon)
2026 के अंत में 8 सालों में सबसे नजदीकी सुपरमून दिखाई देने वाला है। यह 23 दिसंबर को दिखाई देगा। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, यह 2019 के बाद से अब तक का सबसे नजदीकी सुपरमून होगा। इस दिन चांद धरती के करीब 356,740 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा। यानी आप ये सभी नजारे इस साल अंतरिक्ष में देखने वाले हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »