• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor Power 2 के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस लीक, 12GB रैम, 10080mAh बैटरी से होगा लैस!

Honor Power 2 के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस लीक, 12GB रैम, 10080mAh बैटरी से होगा लैस!

Honor Power 2 में रियर में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस होगा।

Honor Power 2 के लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस लीक, 12GB रैम, 10080mAh बैटरी से होगा लैस!

Honor Power 2 में रियर में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस होगा।

ख़ास बातें
  • फोन में 12 जीबी तक रैम दी जा सकती है।
  • इसमें मीडियाटेक का Dimensity 8500 Elite चिपसेट दिया जा सकता है।
  • फोन Android 16 आधारित MagicOS 10 के साथ आ सकता है।
विज्ञापन

Honor Power 2 कंपनी का अगला पावरफुल फोन होगा जिसे ब्रांड 5 जनवरी को मार्केट में पेश करने वाली है। Honor Power 2 में 10,080mAh की विशाल बैटरी होगी जो इस फोन का हाइलाइट फीचर है। फोन को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा है। अब लॉन्च से पहले इसके सभी स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन में 6.79 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बताया गया है। आइए जानते हैं लीक हुए अन्य खास फीचर्स के बारे में। 

Honor Power 2 लॉन्च डेट 5 जनवरी 2026 के लिए निर्धारित है। फोन को कंपनी चीनी मार्केट में पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले फोन को मिला सर्टिफिकेशन इसके सभी मेन फीचर्स का खुलासा करता है। डिवाइस के चाइना टेलीकॉम पर स्पॉट किया गया है। ITHome के अनुसार, लिस्टिंग बताती है कि फोन में 6.79 इंच का डिस्प्ले होगा। इसमें पंचहोल कटआउट डिजाइन देखने को मिल सकता है। 2640 × 1200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन यहां देखने को मिल सकता है। इसके बॉटम में स्पीकर ग्रिल दी गई है और एक सिम कार्ड स्लॉट भी यहीं मौजूद है। इसके अलावा यहां पर चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद है। 

Honor Power 2 में रियर में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस होगा। फोन में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें मीडियाटेक का Dimensity 8500 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। फोन Android 16 आधारित MagicOS 10 के साथ आ सकता है। इसका साइज 162.1 × 76.3 × 7.98mm होगा। डिवाइस का वजन 216 ग्राम बताया गया है। 

फोन में 12 जीबी तक रैम दी जा सकती है। इसमें 512 जीबी की स्टोरेज दी जा सकती है। कलर वेरिएंट्स की बात करें तो फोन Phantom Black, Sunrise Orange, और Snow White कलर्स में आ सकता है। फोन का डिजाइन लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा में है। यह देखने में Apple iPhone 17 Pro जैसा बताया जा रहा है। अब देखना होगा लॉन्च के समय फोन को कैसा रेस्पॉन्स यूजर्स की ओर से मिलने वाला है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »