Samsung के Galaxy S25 Ultra में मिल सकते हैं 4 कलर्स, जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 6.86 इंच AMOLED स्क्रीन हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है

Samsung के Galaxy S25 Ultra में मिल सकते हैं 4 कलर्स, जल्द होगा लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन ब्लू, ग्रीन, टाइटेनियम और ब्लैक कलर्स में लाया जा सकता है
  • इसमें 6.86 इंच AMOLED स्क्रीन हो सकती है
  • इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S25 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी है। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। Galaxy S25 Ultra को बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर देखा गया था। 

टिप्सटर Ice Universe (@UniverseIce) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया है कि इस स्मार्टफोन को ब्लू, ग्रीन, टाइटेनियम और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। आमतौर पर, सैमसंग अपनी वेबसाइट के जरिए एक्सक्लूसिव कलर्स की पेशकश करती है। हालांकि, इस टिप्सटर का कहना है कि Galaxy S25 Ultra के लिए एक्सक्लूसिव कलर्स का पता नहीं चला है। सैमसंग के Galaxy S24 Ultra को कंपनी की वेबसाइट के जरिए टाइटेनियम ऑरेंज, टाइटेनियम ब्लू और टाइटेनियम ग्रीन कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

पिछले महीने इस स्मार्टफोन की कंप्यूटर-ऐडेड डिजाइन (CAD) इमेजेज लीक हुई थी। Geekbench पर लिस्टिंग से इसमें 12 GB का RAM होने का संकेत मिला है। इसमें 6.86 इंच AMOLED स्क्रीन हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 18 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 45 W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

फेस्टिव सीजन के दौरान स्मार्टफोन की सेल्स में काफी बढ़ोतरी हुई है। फेस्टिव सीजन की पहली सेल 26 सितंबर से 6 अक्टूबर के बीच चली थी। इसमें बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और Flipkart ने बिग बिलियन डेज सेल आयोजित की थी। इस अवधि में अन्य रिटेलर्स की सेल में भी स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट के साथ बेचा गया था। फेस्टिव सीजन की पहली सेल में स्मार्टफोन्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 11 प्रतिशत बढ़ी है। यह सेल 11 दिनों तक चली है। पिछले कुछ वर्षों में इस सेल की अवधि सात-आठ दिनों की थी। स्मार्टफोन्स की सेल्स में वॉल्यूम के लिहाज से Samsung का पहला स्थान है। इसने लगभग 20 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल किया है। कंपनी के लिए Galaxy M35, Galaxy S23, Galaxy A14 और Galaxy S23 FE सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स हैं। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright display with fewer reflections
  • Great battery life
  • Useful AI features
  • Excellent performance
  • Top-quality cameras
  • Longer software support
  • कमियां
  • Expensive
  • Relatively slower charging speeds
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »