Laptops

Laptops - ख़बरें

  • Portronics ने लॉन्च किया फोल्ड होने वाला Wireless Mouse, कीमत ₹899
    Portronics ने भारत में नया Toad Fold वायरलेस माउस लॉन्च किया है, जिसे पोर्टेबल डिजाइन के साथ पेश किया गया है। माउस को फोल्ड करके कॉम्पैक्ट बनाया जा सकता है, जिससे इसे लैपटॉप बैग या पॉकेट में आसानी से रखा जा सकता है। इसमें Bluetooth और 2.4GHz वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ मल्टी-डिवाइस पेयरिंग का सपोर्ट मिलता है। माउस में 3200 DPI तक एडजस्टेबल सेटिंग और Type-C रिचार्जेबल बैटरी दी गई है। इसकी MRP 1,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ 12 महीने की वारंटी मिलती है।
  • Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
    इस सेल में HP Victus with AMD Ryzen 7 7445HS लैपटॉप को 1,66,133 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 99,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में प्रोसेसर के तौर पर AMD Ryzen 7 7445HS दिया गया है। इसमें 15.6 इंच FHD डिस्प्ले है। इसके अलावा Asus TUF A15 के नए वर्जन को 1,25,990 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 99,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
  • Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हुई Amazon Great Freedom Sale में लैपटॉप पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। Lenovo V15 G4 AMD Athlon Silver 7120U Laptop ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹44,999 में लिस्टेड है। वहीं Acer Aspire Lite ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹45,990 में लिस्ट किया गया है। जबकि Dell 15 Laptop ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹49,990 में उपलब्ध हो रहा है।
  • Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस टैबलेट में 12.2 इंच 2.8K (1,840x2,800 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8300 दिया गया है। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
    Huawei ने अपना नया MateBook Pro S लैपटॉप लॉन्च किया है, जिसे कंपनी दुनिया का सबसे हल्का PC बता रही है। इसका वजन सिर्फ 798 ग्राम और मोटाई 11.9mm है। लैपटॉप में 14.2-इंच 3.1K Privacy Display, 120Hz रिफ्रेश रेट, Kirin XE90 प्रोसेसर, Wi-Fi 7+, HarmonyOS Connect और Celia AI Task System जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के अनुसार इसमें 18 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 66W Reverse Charging का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 7,999 युआन रखी गई है और बिक्री 14 अगस्त से शुरू होगी।
  • भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD (1,920 x 1,080 पिक्सल्स) एंटी-ग्लेयर NanoEdge डिस्प्ले 300 निट्स के ब्राइटनेस लेवल और 45 प्रतिशत कलर गैमुट कवरेज के साथ है। इसमें Intel Processor N50 प्रोसेसर और Intel UHD ग्राफिक्स दिया गया है। यह लैपटॉप Chrome OS पर चलता है। इसके लिए ऑटोमैटिक तरीके से सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
  • Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
    फ्लिपकार्ट भारत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Flipkart Freedom Sale शुरू करने वाली है। फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल के दौरान SBI कार्ड क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Flipkart Freedom सेल 8 अगस्त से शुरू होने वाली है। जबकि प्लस, ब्लैक और फ्लिपकार्ट क्रेडिट कार्ड मेंबर्स को 24 घंटे पहले सेल का एक्सेस मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू होने वाली फ्लिपकार्ट सेल में ग्राहकों को जबरदस्त फायदा होने वाला है।
  • Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
    Amazon Great Freedom Sale में स्मार्टफोन से लेकर, लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच, टैबलेट, ईयरबड्स और अन्य एक्सेसरीज पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। ई-कॉमर्स साइट ने सेल शुरू होने से पहले ही कई ऑफर्स का खुलासा कर दिया है, जिसमें स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप पर डील्स शामिल हैं। सेल के दौरान HDFC बैंक क्रेडिट और ईजी ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
    प्रीमियम स्मार्टफोन्स और लैपटॉप्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इस कंपनी ने अपने मजबूत तिमाही परफॉर्मेंस में iPhone, MacBook और सर्विसेज बिजनेस का बड़ा योगदान बताया है। एपल ने कहा कि उसका ग्रॉस मार्जिन 50.1 प्रतिशत का रहा है। इस अमेरिकी कंपनी के ग्रॉस मार्जिन और अर्निंग्स प्रति शेयर को टैरिफ रिफंड से फायदा मिला है।
  • COLORFUL Rimbook L1 Plus लैपटॉप 16GB स्टोरेज, AMD Ryzen 7 7735HS के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    COLORFUL Rimbook L1 Plus लैपटॉप भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Rimbook L1 Plus की कीमत और उपलब्धता के बारे में जल्द ही खुलासा होगा। Rimbook L1 Plus में 16 इंच की IPS 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2560×1600 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 300 निट्स ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 92.52% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 100% sRGB कलर गैमट है।
  • Apple के टचस्क्रीन MacBook Pro में होगा Samsung का OLED डिस्प्ले!
    एपल के आगामी MacBook Pro मॉडल्स के OLED टच पैनल्स के लिए Samsung Display एकमात्र सप्लायर हो सकती है। हालांकि, सैमसंग ने इसके लिए एग्रीमेंट को साइन नहीं किया है। ऐसा बताया गया है कि एपल ने इस लैपटॉप के डिवेलपमेंट की शुरुआत से सैमसंग को शामिल किया है। MacBook Pro के लिए पैनल्स बनाने में ऑक्साइड थिन-फिल्म (TFT) टेक्नोलॉजी, RGB OLED स्ट्रक्चर और टच सॉल्यूशन का इस्तेमाल होगा।
  • Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
    Lenovo ने बजट गेमिंग मॉनिटर Lenovo Legion 27-1r को मार्केट में लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 27 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह 280Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। गेमिंग मॉनिटर में IPS पैनल लगा है जो 99% sRGB कलर स्पेस कवर करता है।
  • Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
    Lenovo Legion R9000P को कंपनी ने लेटेस्ट लैपटॉप के रूप में लॉन्च किया है। ब्रांड का दावा है कि यह दुनिया का पहला गेमिंग लैपटॉप है जो इंकजेट प्रिंटेड OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इन्हें IJP OLED डिस्प्ले भी कह दिया जाता है।
  • Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
    बैक टू स्कूल 2026 ऑफर कॉलेज के मौजूदा और हाल ही में चुने गए छात्रों के लिए है। साथ ही कॉलेज के छात्रों की ओर से खरीदारी करने वाले माता-पिता, और सभी स्तर के टीचर्स व स्टाफ के लिए भी उपलब्ध है।
  • लाखों का Gaming PC छोड़िए! ₹999 में पूरा महीना खेलें हाई-ग्राफिक्स वाले महंगे PC गेम्स
    Nvidia ने अपनी क्लाउड गेमिंग सर्विस GeForce Now को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से यूजर्स बिना हाई-एंड गेमिंग PC या लैपटॉप के भी क्लाउड के जरिए बड़े PC गेम्स खेल सकेंगे। GeForce Now भारत में RTX 5080 SuperPOD इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है और 4,500 से ज्यादा गेम्स का सपोर्ट देता है। यूजर्स अपने Steam और Epic Games जैसे अकाउंट लिंक करके गेम्स खेल सकते हैं। कंपनी ने Performance और Ultimate नाम से दो सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं। इसके अलावा Day Pass और UPI पेमेंट का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।

Laptops - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »