Motorola ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Vivo Y31 5G और Samsung Galaxy M36 5G से हो रही है।
Photo Credit: Motorola/Vivo/Samsung
Moto G67 Power 5G vs Vivo Y31 5G vs Samsung Galaxy M36 5G
Motorola ने हाल ही में भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Vivo Y31 5G और Samsung Galaxy M36 5G से हो रही है। Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 चिपसेट दिया गया है। जबकि Vivo Y31 5G ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Samsung Galaxy M36 5G में ऑक्टा कोर एक्सीनॉस 1380 प्रोसेसर मिलता है। आइए Moto G67 Power 5G, Vivo Y31 5G और Samsung Galaxy M36 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत
Moto G67 Power 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Vivo Y31 5G के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 14,199 रुपये और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। जबकि Samsung Galaxy M36 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,421 रुपये है।
डिस्प्ले
Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 85.97 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। वहीं Vivo Y31 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1608 × 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलती है है, जिसका फुल एचडी+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
प्रोसेसर
Moto G67 Power 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 प्रोसेसर है। जबकि Vivo Y31 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Samsung Galaxy M36 5G में ऑक्टा कोर एक्सीनॉस 1380 प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा सेटअप
Moto G67 Power 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक टू इन वन फ्लिकर कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Vivo Y31 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Samsung Galaxy M36 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी बैकअप
Moto G67 Power 5G में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo Y31 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Samsung Galaxy M36 5G में 5,000mAh की बैटरी आती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
Moto G67 Power 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UX पर काम करता है। जबकि Vivo Y31 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy M36 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें