• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 20 हजार mAh बैटरी वाला फोन ला रही Samsung? 27 घंटे का मिलेगा बैकअप, लीक में खुलासा

20 हजार mAh बैटरी वाला फोन ला रही Samsung? 27 घंटे का मिलेगा बैकअप, लीक में खुलासा

Samsung जल्द ही 20 हजार mAh बैटरी क्षमता वाला फोन पेश कर सकती है!

20 हजार mAh बैटरी वाला फोन ला रही Samsung? 27 घंटे का मिलेगा बैकअप, लीक में खुलासा

Samsung जल्द ही 20 हजार mAh बैटरी क्षमता वाला फोन पेश कर सकती है!

ख़ास बातें
  • कोरियन कंपनी 20,000mAh की डुअल सैल बैटरी पर काम कर रही है।
  • इसके एक सैल में 12,000mAh की क्षमता होगी।
  • दूसरा सैल 8000mAh के साथ 4mm मोटाई में आ सकता है।
विज्ञापन

Samsung जल्द ही 20 हजार mAh बैटरी क्षमता वाला फोन पेश कर सकती है! ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि एक हालिया लीक में दावा किया गया है। स्मार्टफोन्स में अब कंपनियां 10 हजार mAh तक बैटरी देने लगी हैं। यह ट्रेंड तेजी से जोर पकड़ता जा रहा है जहां कंपनियों के बीच भारी क्षमता वाली बैटरी देने की होड़ सी लगी है। इस कड़ी में लेटेस्ट फोन Honor Power 2 शामिल होने वाला है जिसमें 10080mAh की बैटरी होगी। लेकिन इन सबसे 10 कदम आगे सैमसंग कथित तौर पर 20,000 mAh की बैटरी पर काम कर रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung की ओर से कथित तौर पर 20 हजार mAh बैटरी वाला फोन पेश किया जा सकता है। X पर एक पोस्ट में टिप्स्टर @phonefuturist की ओर से दावा किया गया है कि कोरियन कंपनी 20,000mAh की डुअल सैल बैटरी पर काम कर रही है। यह एक सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। इसके एक सैल में 12,000mAh की क्षमता होगी। यह 6.3mm फॉर्म फैक्टर में आ सकता है। जबकि दूसरा सैल 8000mAh के साथ 4mm मोटाई में आ सकता है। यानी कुल मिलाकर यह 20 हजार एमएएच पावर के साथ आएगी। 

इतनी बड़ी बैटरी में कितना होगा पावर बैकअप? इस सवाल का जवाब भी टिप्स्टर ने दे दिया है। कहा गया है कि 20 हजार एमएएच की बैटरी में 27 घंटे का स्क्रीन टाइम मिलेगी। यह प्रतिवर्ष 960 चार्ज साइकल पूरी कर सकती है। हालांकि कथित तौर पर बैटरी के बारे में सामने आया है कि टेस्टिंग के दौरान यह फूल गई। हो सकता है कि लॉन्ग रन में अभी यह बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकती है। 

बीते साल में स्मार्टफोन की बैटरियों की क्षमता अभूतपूर्व तौर पर बढ़ी है। पहले जहां किसी स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी को हैवी कैटिगरी में रखा जाता था, 2025 के अंत तक आते-आते यह ट्रेंड 10,000mAh तक पहुंच गया। अब कंपनियां 10 हजार mAh से ज्यादा की क्षमता वाले फोन मार्केट में उतार रही हैं। यह रेस अभी यहीं पर थमती नहीं लग रही है। जल्द ही 15000mAh की बैटरी फोन में आना एक आम बात हो सकती है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »