Trump Media & Technology Group के शेयरहोल्डर्स को कंपनी में उनके प्रत्येक शेयर के लिए एक टोकन दिया जाएगा
ट्रंप को क्रिप्टोकरेंसी का समर्थक माना जाता है
क्रिप्टोकरेंसी के बड़े समर्थक माने जाने वाले अमेरिका के प्रेसिडेंट Donald Trump की कंपनी ने नया क्रिप्टो टोकन इश्यू करने की घोषणा की है। Trump Media & Technology Group ने बताया है कि ब्लॉकचेन पर बेस्ड यह क्रिप्टो टोकन इसके शेयरहोल्डर्स को मिलेगा।
कंपनी के शेयरहोल्डर्स को कंपनी में उनके प्रत्येक शेयर के लिए एक टोकन मिलेगा। इस टोकन को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा। यह Cronos ब्लॉकचेन पर ऑपरेट होगा। इसका डिजाइन शेयरहोल्डर्स को रिवॉर्ड के लिए बनाया गया है और इसकी ट्रेडिंग नहीं की जा सकेगी। इस टोकन से कंपनी के शेयरहोल्डर्स को Trump Media & Technology Group के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट या बेनेफिट मिल सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social को भी Trump Media & Technology Group ऑपरेट करती है। इस रिपोर्ट के बाद कंपनी के शेयर में भी तेजी आई है।
पिछले वर्ष ट्रंप की टीम ने कुछ मीम कॉइन इश्यू किए थे। इन टोकन्स में शुरुआत में तेजी आई थी लेकिन बाद में इनके प्राइस काफी गिरे थे और इन टोकन्स को खरीदने वालों को भारी नुकसान हुआ था। कुछ महीने पहले Trump Media and Technology Group ने बिटकॉइन में लगभग 2.5 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। Trump Media and Technology Group ने बताया था कि बिटकॉइन की इस खरीद के लिए लगभग 1.5 अरब डॉलर के शेयर्स और एक अरब डॉलर के कन्वर्टिबल नोट्स बेचे जाएंगे। ये बिटकॉइन Trump Media की बैलेंस शीट में लगभग 75.9 करोड डॉलर के कैश और शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट के साथ रखे जाएंगे। पिछले वर्ष की शुरुआत में ट्रंप ने अमेरिका के प्रेसिजेंट के तौर पर दूसरी बार कार्यभाल संभालने के बाद क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में कुछ फैसले किए थे। ट्रंप ने Bitcoin का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने के एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर भी साइन किए थे।
सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के प्राइस में पिछले वर्ष अक्टूबर के बाद से गिरावट आने के बाद ट्रंप की फैमिली की वेल्थ लगभग एक अरब डॉलर घट गई थी। इसके अलावा ट्रंप के बेटे Eric Trump की बिटकॉइन माइनिंग से जुड़ी एक फर्म में हिस्सेदारी की वैल्यू भी लगभग आधी रह गई थी। अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस लगभग 30 प्रतिशत गिरा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत