• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • AI जॉब्स की मची होड़! OpenAI दे रही Rs 13.5 करोड़ का सैलरी पैकेज, Google को छोड़ा पीछे

AI जॉब्स की मची होड़! OpenAI दे रही Rs 13.5 करोड़ का सैलरी पैकेज, Google को छोड़ा पीछे

OpenAI का स्टार्टअप अपने कर्मचारियों को अन्य टेक कंपनियों के मुकाबले सबसे अधिक सैलरी दे रहा है

AI जॉब्स की मची होड़! OpenAI दे रही Rs 13.5 करोड़ का सैलरी पैकेज, Google को छोड़ा पीछे

OpenAI ने AI क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन देकर एक नया बेंचमार्क बना दिया है।

ख़ास बातें
  • OpenAI का स्टार्टअप सबसे अधिक सैलरी दे रहा
  • भारतीय रुपयों के हिसाब से 13.5 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज
  • रिवॉर्ड्स औसत अब प्रति कर्मचारी लगभग 1.5 मिलियन डॉलर है
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अगर आप अभी भी हल्के में ले रहे हैं तो इस खबर पर जरूर ध्यान दें। AI को लेकर भले ही दुनियाभर में नौकरियों पर मंडराने वाले खतरे की चिंता पर बात हो रही है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि AI एक ऐसा स्किल क्षेत्र बन चुका है जिसमें सबसे अधिक वेतन की संभवना है। OpenAI ने इस क्षेत्र में सबसे अधिक वेतन देकर एक नया बेंचमार्क बना दिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenAI का स्टार्टअप अपने कर्मचारियों को अन्य टेक कंपनियों के मुकाबले सबसे अधिक सैलरी दे रहा है जो कि प्रति कर्मचारी 1.5 मिलियन डॉलर है। यानी यह कंपनी अपने प्रत्येक कर्मचारी को भारतीय रुपयों के हिसाब से 13.5 करोड़ रुपये सालाना का पैकेज दे रही है। 

The Wall Street Journal के अनुसार, OpenAI के स्टॉक-आधारित पुरस्कारों का औसत अब प्रति कर्मचारी लगभग 1.5 मिलियन डॉलर है, जो कि सार्वजनिक होने से पहले ज्यादातर टेक कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों की तुलना में कहीं अधिक है। OpenAI के पास 4 हजार के लगभग वर्कफोर्स है। उस हिसाब से यह वेतन इतनी बड़ी रकम बन जाती है जो अपने आप में अभूतपूर्व है। अगर Google की भी बात करें तो 2003 में इसका IPO आने से पहले, कंपनी का स्टॉक बेस्ड पैकेज OpenAI के वर्तमान पैकेज से 7 गुना कम था। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि OpenAI का पैकेज 18 अन्य बड़ी कंपनियों के IPO आने से पहले उस साल मिलने वाले पैकेज से 34 गुना बड़ा है। यह भारी भरकम सैलरी पैकेज बताता है कि AI स्किल्स की मार्केट में डिमांड कितनी बड़ी है। यहां पर प्रतिस्पर्धा बहुत अधिक नजर आ रही है। AI इंटेलिजेंस की रेस में आगे बने रहने के लिए OpenAI अपने टॉप रिसर्चर और इंजीनियर्स के लिए इक्विटी भुगतान बढ़ा रहा है। 

कहा गया है कि इन रिवॉर्ड्स ने कंपनी के कुछ कर्मचारियों को वहां के सबसे अमीर लोगों में शामिल कर दिया है। लेकिन इस भारी भरकम पैकेज के कुछ नुकसान भी हैं। इतने हैवी सैलरी पैकेज होने के चलते कंपनी के ऑपरेशन में आने वाला घाटा लगातार बढ़ रहा है। साथ ही ये मौजूद शेयर होल्डर्स के शेयरों को लगातार कम कर रहे हैं। बीते साल की शुरुआत में स्किल्ड कर्मचारियों को पाने की होड़ कंपनियों में देखने को मिली। खबरों की मानें तो Meta सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने AI रिसर्चर्स को हायर करने के लिए करोड़ों डॉलर के सैलरी पैकेज ऑफर किए। जिनमें से कुछ पदों का वेतन 1 अरब डॉलर तक भी पहुंच गया! इसी के चलते 20 से अधिक OpenAI कर्मचारी दौड़कर Meta में शामिल हो गए जिसमें ChatGPT के को-क्रिएटर शेंगजिया झाओ भी शामिल हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »