• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro क्वालकॉम के नए चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro क्वालकॉम के नए चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

ये दोनों स्मार्टफोन्स White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध कराए गए हैं

Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro क्वालकॉम के नए चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • ये स्मार्टफोन्स शाओमी के HyperOS पर चलते हैं
  • इनमें क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट दिया गया है
  • इन स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi ने अपनी Xiaomi 14 सीरीज को गुरुवार को लॉन्च किया। इसमें Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC चिपसेट दिया गया है। यह शाओमी के HyperOS पर चलते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इन स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है। 

Xiaomi 14 Pro के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 62,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 5,999 (लगभग 68,200 रुपये) है। Xiaomi 14 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 4,299 (लगभग 48,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) और  16 GB + 1 TB का  CNY 4,999 (लगभग 56,000 रुपये) है। 

ये दोनों स्मार्टफोन्स White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध कराए गए हैं। भारत में इन स्मार्टफोन्स के लॉन्च के बारे में कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। Xiaomi 13 Pro को 12 GB + 256 GB के साथ 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 

Xiaomi 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में कंपनी का नया HyperOS दिया गया है। इसमें 6.73 इंच 2.5D LTPO डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Snapdragon 8 Gen 3 दिया गया है। यह क्वालकॉम के इस नए प्रोसेसर के साथ पहला स्मार्टफोन है। शाओमी ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से यह ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। दक्षिण कोरिया की Samsung से पिछड़ने के बाद शाओमी स्मार्टफोन की अपनी सेल्स बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। देश में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं। हालांकि, स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है। रिटेल स्टोर्स इस सेल्स में बड़ा योगदान देते हैं। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट के डेटा से पता चलता है कि इस वर्ष कंपनी की कुल सेल्स का 34 प्रतिशत रिटेल स्टोर्स से मिला है। 


 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »