Xiaomi 14 में होगा 6.36 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 26 अक्टूबर को लॉन्च

Xiaomi 14 और 14 Pro में Leica ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट और प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा

Xiaomi 14 में होगा 6.36 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले, 26 अक्टूबर को लॉन्च

इस सीरीज में HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम होगा

ख़ास बातें
  • Xiaomi 14 और 14 Pro में Leica ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC होगा
  • कंपनी ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi की Xiaomi 14 सीरीज 26 अक्टूबर को लॉन्च की जाएगी। इससे पहले कंपनी ने Xiaomi 14 और 14 Pro के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। Xiaomi 14 में 6.36 इंच का डिस्प्ले मिनिमम बेजेल्स के साथ होगा। 

कंपनी ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इस स्मार्टफोन के कैमरा सैम्पल भी शेयर किए हैं। Xiaomi 14 और 14 Pro में Leica ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट और प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा। इस सीरीज के बेस मॉडल Xiaomi 14 में 6.36 इंच Huaxing C8 LTPO AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 460 ppi पिक्सल डेंसिटी और 120 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स की होगी। इस स्मार्टफोन को Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। शाओमी की ओर से दिए गए कैमरा सैम्पल में इमेजेज में सुधार दिख रहा है। इसमें 75 mm टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। 

Xiaomi 14 सीरीज में HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि Xiaomi 14 में 4,600 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Xiaomi 14 Pro में 4,860 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। कंपनी ने भारत में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से शाओमी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। 

दक्षिण कोरिया की Samsung से पिछड़ने के बाद शाओमी स्मार्टफोन की अपनी सेल्स बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। देश में 60 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं। हालांकि, स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है। रिटेल स्टोर्स इस सेल्स में बड़ा योगदान देते हैं। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट के डेटा से पता चलता है कि इस वर्ष कंपनी की कुल सेल्स का केवल 34 प्रतिशत रिटेल स्टोर्स से मिला है। इसकी तुलना में सैमसंग की ऑफलाइन सेल्स लगभग 57 प्रतिशत की है। मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में देश के स्मार्टफोन मार्केट में शाओमी ने लगभग 18 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। इसे अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च करने का फायदा मिला है। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी  Samsung ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »