Xiaomi 15 सीरीज पर काम शुरू! इस महीने होगी इंटरनल टेस्टिंग

Xiaomi 15 : फोन का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन सितंबर में शुरू होने की उम्‍मीद है।

Xiaomi 15 सीरीज पर काम शुरू! इस महीने होगी इंटरनल टेस्टिंग
ख़ास बातें
  • शाओमी 15 सीरीज को सबसे पहले लाया जाएगा चीन में
  • इस साल सितंबर में शुरू हो सकता है मास प्रोडक्‍शन
  • अपकमिंग फोन के स्‍पेक्‍स पर अभी कोई जानकारी नहीं है
विज्ञापन
Xiaomi 15 Series : शाओमी ने कुछ महीनों पहले ही Xiaomi 14 और 14 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को पेश किया है। लॉन्चिंग के वक्‍त ये दुनिया के पहले फोन थे, जिनमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया था। बहरहाल, अब कंपनी ने Xiaomi 15 सीरीज पर काम शुरू कर दिया है। एक टिप्‍सटर का दावा है कि नए शाओमी सीरीज की इंटरनल टेस्टिंग जल्‍द ही चीन में शुरू कर दी जाएगी। Xiaomi 15 सीरीज के स्‍पेसिफ‍िकेशंस पर अभी कोई जानकारी कन्‍फर्म नहीं है। रिपोर्टों में दावा है कि एक नया पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा उसमें मिल सकता है। 

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर एक पोस्‍ट में टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने Xiaomi 15 सीरीज की डिटेल्‍स का खुलासा किया है। हालांकि DCS ने उन फोन्‍स के नाम नहीं बताए हैं, जिनके बारे में वह बात कर रहे हैं, पर ऐसा लगता है कि वह इन्‍फर्मेशन Xiaomi 15 लाइनअप से संबंधित है।

लीक में कहा गया है कि Xiaomi 15 सीरीज को इस महीने इंटरनल टेस्टिंग के लिए लाया जा सकता है। फोन का बड़े पैमाने पर प्रोडक्‍शन सितंबर में शुरू होने की उम्‍मीद है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि नई शाओमी स्‍मार्टफोन सीरीज में एक नए पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा को शामिल किया जाएगा। इसमें अल्‍ट्रासॉनिक इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। 

Xiaomi 15 सीरीज के फोन दो स्‍क्रीन साइजेज में आएंगे। हाल में एक लीक में दावा किया गया था कि स्‍टैंडर्ड मॉडल में 6.36 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले होगा। प्रो-मॉड में थोड़ा बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। ये 2K रेजॉलूशन तक सपोर्ट कर सकते हैं। 

नए शाओमी फोन्‍स में बड़ी बैटरियां ऑफर की जा सकती हैं। हालांकि कोई भी स्‍पेसिफ‍िकेशन अभी कन्‍फर्म नहीं है। इस साल की पहली छमाही के बाद Xiaomi 15 सीरीज पर कन्‍फर्म जानकारियां शुरू होने की उम्‍मीद है। हमेशा की तरह सबसे पहले इन मॉडलों को चीन में लॉन्‍च किया जाएगा। उसके बाद ग्‍लोबल मार्केट्स में नए शाओमी फोन्‍स दस्‍तक देंगे। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »