Xiaomi 15 Ultra की भारत में दस्‍तक! BIS सर्टिफ‍िकेशन मिला, लॉन्चिंग जल्‍द

भारत में इसका लॉन्‍च लगभग कन्‍फर्म हो गया है, क्‍योंकि मॉडल नंबर 25010PN30I के साथ लिस्‍ट डिवाइस को BIS सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है।

Xiaomi 15 Ultra की भारत में दस्‍तक! BIS सर्टिफ‍िकेशन मिला, लॉन्चिंग जल्‍द

भारत व ग्‍लोबल मार्केट्स में यह डिवाइस मार्च या अप्रैल में लाई जा सकती है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi 15 Ultra को मिला BIS सर्टिफ‍िकेशन
  • 200 एमपी कैमरा के साथ होगा लॉन्‍च!
  • मार्च-अप्रैल 2025 में भारत आ सकती है डिवाइस
विज्ञापन
Xiaomi का फ्लैगश‍िप Xiaomi 15 Ultra नए साल में भारत में लॉन्‍च होने के लिए तैयार है। भारत में इसका लॉन्‍च लगभग कन्‍फर्म हो गया है, क्‍योंकि मॉडल नंबर 25010PN30I के साथ लिस्‍ट डिवाइस को BIS सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। दटेकआउटलुक ने यह सर्टिफ‍िकेशन स्‍पॉट किया है। हालांकि उसमें मॉडल नेम का उल्‍लेख नहीं है, पर IMEI लिस्टिंग के हवाले से इस मॉडल को Xiaomi 15 Ultra का भारतीय वेरिएंट माना जा रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इसकी मॉडल नंबर वाले ग्‍लोबल वर्जन के आखिर में G लिखा गया है, जबकि चीनी वेरिएंट के मॉडल नंबर के आखिर में C लिखा था। Xiaomi 14 सीरीज की तरह ही Xiaomi 15 Ultra को भारत और ग्‍लोबल मार्केट्स में इसके बेस मॉडल Xiaomi 15 के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि प्रो मॉडल को चीन से बाहर लॉन्‍च करने की उम्‍मीद कम है। 

Xiaomi 15 Ultra अभी चीन में भी लॉन्‍च नहीं हुआ है। हालिया संकेत बताते हैं कि फोन फरवरी में अपने होम मार्केट में एंट्री करेगा। भारत व ग्‍लोबल मार्केट्स में यह डिवाइस मार्च या अप्रैल में लाई जा सकती है। Xiaomi 15 Ultra में क्‍वॉलकॉम का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की बात अबतक सामने आई है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा। इसमें 120 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्‍प्‍ले दिए जाने की उम्‍मीद है। 

अल्‍ट्रा मॉडल में 4 लेंस मिल सकते हैं। इनमें 200MP का सेंसर सबसे बड़ा होगा। उसके अलावा 50MP के तीन कैमरा फोन में दिए जा सकते हैं। फोन में 6000mAh की बैटरी हो सकती है, जो 90 वॉट की वायर्ड और 80 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। फोन इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा। 

एक अन्‍य रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra को MIIT सर्टिफिकेशन भी मिला है। लिस्टिंग बताती है कि अपकमिंग हैंडसेट सैटेलाइट कम्युनिकेशन स्टैंडर्ड्स से लैस होगा। इसे मॉडल नंबर 25019PNF3C के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं देती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor and aesthetics
  • Excellent camera setup
  • Top-notch performance
  • Excellent display
  • कमियां
  • Bloatware apps
  • Selfie camera is inconsistent in low-light
डिस्प्ले6.36 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4610 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1200x2670 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  10. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »