Xiaomi 15 Pro जल्द होगा लॉन्च, तीन कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन

इस स्मार्टफोन के लीक हुए डिजाइन में यह ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिख रहा है। इसके साथ LED फ्लैश है

Xiaomi 15 Pro जल्द होगा लॉन्च, तीन कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन

इसे टाइटेनियम एडिशन में भी लाया जा सकता है

ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष नवंबर में पेश हुए Xiaomi 14 Pro की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 2K कर्व्ड AMOLED स्क्रीन हो सकती है
  • इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi जल्द ही Xiaomi 15 Pro को लॉन्च कर सकती है। यह पिछले वर्ष नवंबर में पेश किए गए Xiaomi 14 Pro की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में Leica ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकत है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

टिप्सटर @That_Kartikey ने Xiaomi 15 Pro की इमेज लीक की हैं। यह स्मार्टफोन व्हाइट, सिल्वर और ब्लैक कलर्स में दिख रहा है। इसे टाइटेनियम एडिशन में भी लाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के लीक हुए डिजाइन में यह ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिख रहा है। इसके साथ LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 हो सकता है। इसमें 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज दी जा सकती है। इसकी 6.78 इंच 2K कर्व्ड AMOLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। यह Android 15 के साथ HyperOS 2 पर चल सकता है।    

इस स्मार्टफोन के Leica ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Light Fusion 900 सीरीज के सेंसर के साथ हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

शाओमी ने अगस्त में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple को पीछे छोड़कर वॉल्यूम के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बनने की उपलब्धि हासिल की थी। इस मार्केट में एपल का तीसरा स्थान है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में अपना पहला स्थान बरकरार रखा था। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के Smartphone 360 मंथली ट्रैकर के अनुसार, अगस्त में इंटरनेशनल स्मार्टफोन मार्केट में वॉल्यूम के लिहाज से शाओमी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी है। शाओमी ने तीन वर्षों में पहली बार एपल को पीछे छोड़ा है। भारत जैसे मार्केट्स में डिमांड बढ़ने से शाओमी को मदद मिली है। कंपनी को 200 डॉलर से कम प्राइस वाली कैटेगरी में Redmi 13 और Redmi Note 13 सीरीज के लॉन्च से फायदा हुआ है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »