Xiaomi

Xiaomi - ख़बरें

  • इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
    मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की सेल्स 16 प्रतिशत घटी है। यह पिछली तिमाही की तुलना में 11 प्रतिशत की गिरावट है। इसके पीछे मोबाइल मेमोरी की सप्लाई में कमी और प्रीमियम सेगमेंट में प्राइसेज में बढ़ोतरी प्रमुख कारण हैं। तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन की कुल सेल्स में एंड्रॉयड की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत की है।
  • Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
    Xiaomi ने चीन में Redmi TV A55 2027 Level 1 Energy Efficiency Edition लॉन्च किया है। इस 55 इंच स्मार्ट टीवी में 4K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HyperOS 4, Xiao AI वॉयस असिस्टेंट और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी मिलती है। टीवी में पांच-कोर A55 प्रोसेसर, 1.5GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। ऑडियो के लिए दो 10W स्पीकर्स मिलते हैं। इसकी लॉन्च ऑफर कीमत 1,599 युआन यानी करीब 22 हजार रुपये है। फिलहाल इसे चीन में पेश किया गया है।
  • Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
    Xiaomi ने मार्केट में अपना लेटेस्ट स्पीकर Xiaomi Sound INF लॉन्च किया है। यह स्पीकर 150W की आउटपुट देता है और IP68 रेटिंग से लैस होकर आता है। यानी लाउड साउंड के साथ यह टिकाऊ भी बताया गया है। इसमें 10,000mAh के करीब बैटरी मिल जाती है जो इसे एक लम्बी बैटरी लाइफ दे सकती है।
  • छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
    Xiaomi ने चीन में Mijia Health Wash Pro 2kg Dual-Drum Washer-Dryer लॉन्च किया है। इसमें दो अलग ड्रम दिए गए हैं, जिनमें मोजे, अंडरगारमेंट्स, बच्चों के कपड़े और सिल्क जैसे नाजुक फैब्रिक अलग-अलग धो सकते हैं। इसकी कुल वॉशिंग क्षमता 2kg और ड्राइंग क्षमता 1kg है। मशीन में 34 स्टेन रिमूवल प्रोग्राम, 40 मिनट का क्विक वॉश-ड्राई मोड और ऑटोमैटिक डिटर्जेंट डिस्पेंसर मिलता है। इसमें 95°C ड्रम क्लीनिंग और फ्रेश-एयर सर्कुलेशन फीचर भी है। चीन में इसकी सब्सिडी वाली कीमत 2,199 युआन है।
  • Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
    Redmi K100 Ultra में अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 1/1.3 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
    चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में Samsung Galaxy S27 Pro में Exynos 2700 और अन्य मार्केट्स में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। Samsung Galaxy S27 Ultra में सिर्फ Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल होगा। यह फैसला Exynos 2700 चिपसेट की अतिरिक्त कॉस्ट की वजह से किया गया है। अगले वर्ष की शुरुआत में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट कंबल, दो लोगों के लिए मिलेगी अलग-अलग गर्माहट, ऐप से होगा कंट्रोल
    Xiaomi ने चीन में Mijia Smart Water-Heated Blanket Pro पेश किया है। इसकी खासियत है कि एक ही कंबल के दोनों हिस्सों का तापमान अलग-अलग सेट किया जा सकता है। इसमें दो इंडिपेंडेंट वॉटर टैंक और हीटिंग सिस्टम दिए गए हैं। यूजर्स 25 से 55 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान चुन सकते हैं। इसे Mi Home ऐप से कंट्रोल करने के साथ टाइमर भी सेट किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, रोजाना आठ घंटे इस्तेमाल करने पर एक बार पानी भरकर करीब 60 दिन तक इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी क्राउडफंडिंग कीमत 799 युआन है।
  • पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
    Xiaomi ने चीन में Smart Blind Motor पेश की है, जिसकी मदद से सामान्य रोलर ब्लाइंड्स को स्मार्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए मौजूदा ब्लाइंड्स या उनकी चेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। यह मोटर 4,600mAh बैटरी के साथ आती है और 4 किलोग्राम तक वजन वाले ब्लाइंड्स को चला सकती है। इसे Xiaomi Home ऐप, वॉयस कमांड और टाइमर से कंट्रोल किया जा सकेगा। चीन में इसकी क्राउडफंडिंग कीमत 259 युआन (करीब 3,600 रुपये) रखी गई है। इसकी बिक्री 7 दिसंबर से शुरू होगी।
  • Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। इसमें 8,000 mAh से अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह Xiaomi 18 Max हो सकता है। इस वर्ष मई में चीन में पेश किए गए Xiaomi 17 Max की यह जगह ले सकता है। Xiaomi 18 Max में प्रोसेसिंग के परफॉर्मेंस और इमेजिंग हार्डवयर दोनों में अपग्रेड हो सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन में भी कुछ बदलाव किया जा सकता है।
  • Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia All-Effect Air Purifier 2 Ultra लॉन्च किया है। इसकी खासियत हर मिनट 23,750 लीटर साफ हवा देने की क्षमता है। इसमें 5-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, UVC Sterilization और 10 तरह के एयर क्वालिटी सेंसर मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 147 तरह के Air Pollutants और 108 तरह की बदबू से निपट सकता है। इसमें डुअल फैन, ऑटोमैटिक लिफ्ट होने वाला एयर आउटलेट और Millimeter Wave Radar Sensors भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 7,499 युआन (करीब 1 लाख रुपये) है। फिलहाल यह चीन में उपलब्ध है।
  • Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
    Xiaomi 18 Max कंपनी का अगला फोन हो सकता है जिसमें धांसू फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में खुलासा किया था कि कंपनी एक बड़े डिस्प्ले वाले फोन पर काम कर रही है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट आ सकता है। फोन के अंदर बड़ा कैमरा सेंसर और विशाल बैटरी भी सुझाई गई थी।
  • Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
    Xiaomi ने चीन में अपने अपकमिंग Xiaomi 18 स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। कंपनी के टीजर में Leica ब्रांडिंग दिखाई दी है, जिससे फोन में Leica के साथ तैयार किया गया कैमरा सेटअप मिलने का संकेत मिलता है। इसकी लॉन्च डेट और कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन दिसंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। लीक के मुताबिक, फोन में 6.4 इंच का 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट और 200MP कैमरा मिल सकता है। इसमें 7,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की भी चर्चा है।
  • Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
    Xiaomi ने चीन में Mijia Portable Electric Shaver Pro Straight Handle Multi-Effect Edition पेश किया है। इस शेवर में 8,500RPM का मोटर और स्मार्ट चिप दी गई है, जो दाढ़ी के घनेपन के हिसाब से मोटर की स्पीड और पावर एडजस्ट करती है। इसमें Wet और Dry दोनों तरह की शेविंग का सपोर्ट मिलता है। शेवर को IPX8 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी 60 दिनों तक चल सकती है और USB Type-C से करीब दो घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। चीन में इसकी क्राउडफंडिंग कीमत 329 युआन है।
  • Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
    Xiaomi ने चीन में Mijia Sonic Sweep Electric Toothbrush 2 लॉन्च किया है। इसकी खासियत LED इंडिकेटर रिंग है, जो ब्रश करते समय बताती है कि दांतों के किन हिस्सों की सफाई हो चुकी है और कहां ध्यान देना बाकी है। इसमें तीन-एक्सिस सेंसर, 24,000 वाइब्रेशन प्रति मिनट वाला मोटर और तीन ब्रशिंग मोड मिलते हैं। टूथब्रश के साथ दो तरह के ब्रश हेड दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी Gentle मोड में 180 दिन और Cleaning मोड में 100 दिन तक चल सकती है।
  • Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, हजारों रुपये बढ़ी Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 की कीमत
    Xiaomi ने एक बार फिर Xiaomi Pad 8 से लेकर Redmi Pad 2 Pro और Redmi Pad 2 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। Xiaomi ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर कीमतों को अपडेट कर दिया है। Redmi Pad 2 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत अब ₹20,999 और 4G मॉडल की कीमत ₹21,999 है।

Xiaomi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »