• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y56 5G, जानें स्पेसिफिकेशंस और प्राइस

50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y56 5G, जानें स्पेसिफिकेशंस और प्राइस

इस स्मार्टफोन की बिक्री 15 फरवरी को ऑफलाइन शुरू की गई थी। इसे Vivo की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है

50 मेगापिक्सल डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y56 5G, जानें स्पेसिफिकेशंस और प्राइस

इसे 128GB की स्टोरेज और 8GB के RAM के एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • इसे Vivo की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है
  • इसमें MediaTek Dimensity 700 चिपसेट और 8GB का RAM है
  • डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच फुल HD+ LCD स्क्रीन है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo के नए स्मार्टफोन Y56 5G को शनिवार को देश में लॉन्च किया गया। इसकी बिक्री 15 फरवरी को ऑफलाइन शुरू की गई थी। इसे Vivo की वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया है। इसे 128GB की स्टोरेज और 8GB के RAM के एकमात्र वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। Vivo Y56 5G को ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल्स दोनों के जरिए खरीदा जा सकता है। यह दो कलर्स, ब्लैक इंजन और ऑरेंज शिमर में खरीदा जा सकता है। इसका प्राइस 19,999 रुपये है। 

Vivo Y56 5G के स्पेसिफिकेशंस 

डुअल सिम (नैनो) वाले इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच फुल HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) LCD स्क्रीन है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड Funtouch OS 13 पर चलता है। इसमें MediaTek Dimensity 700 चिपसेट और 8GB का RAM है। इसकी बिना इस्तेमाल हुई स्टोरेज का इस्तेमाल कर बिल्ट-इन RAM को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Vivo Y56 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एक f/1.8 अपार्चर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एक f/2.4 अपार्चर के साथ है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर एक f/2.0 अपार्चर के साथ है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को USB Type-C पोर्ट के जरिए सपोर्ट करती है। इसका भार 184 ग्राम का है। 

कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोन की V27 सीरीज जल्द लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च के बारे में पुष्टि नहीं की है। इन स्मार्टफोन के बारे में कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Vivo V27 को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन कंपनी की V25 सीरीज की जगह लेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि Vivo V27 5G का देश में प्राइस 35,000 रुपये से शुरू हो सकता है, जबकि Vivo V27 Pro का प्राइस 40,000 रुपये होने की संभावना है। Vivo V27 में नया MediaTek Dimensity 7200 SoC दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन को ब्लैक और एक कलर चेंजिंग ब्लू वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें दो स्टोरेज ऑप्शंस मिल सकते हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल में 128 GB की स्टोरेज और 8 GB का RAM हो सकता है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Processor, Camera, Market, Battery, Vivo, Launch, China, Sensor, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »