• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo Y56, Vivo Y16 हुए 1,000 रुपये तक सस्ते, इन बैंक के कार्ड से 1,000 रुपये की छूट अलग से

Vivo Y56, Vivo Y16 हुए 1,000 रुपये तक सस्ते, इन बैंक के कार्ड से 1,000 रुपये की छूट अलग से

Vivo Y16 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 500 रुपये की कटौती के साथ 10,999 रुपये, जबकि 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये की कटौती के साथ 12,999 रुपये हो गई है।

Vivo Y56, Vivo Y16 हुए 1,000 रुपये तक सस्ते, इन बैंक के कार्ड से 1,000 रुपये की छूट अलग से
ख़ास बातें
  • Vivo Y56 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब देश में 18,999 रुपये है
  • Y16 के बेस वेरिएंट पर 500 रुपये और टॉप वेरिएंट पर 1,000 रुपये की कटौती
  • कुछ बैंकों के कार्ड के जरिए 1,000 रुपये से का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी है
विज्ञापन
Vivo Y56 और Vivo Y16 अब भारत में पहले से सस्ती कीमत में उपलब्ध है। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन की कीमतों में 500 रुपये से 1,000 रुपये तक की कटौती की है। Vivo Y56 मॉडल को MediaTek Dimensity 700 SoC और 18W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस 5,000mAh बैटरी के साथ फरवरी में लॉन्च किया गया था, जबकि Vivo Y16 को MediaTek Helio P35 चिपसेट और 5,000mAh बैटरी के साथ सितंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। Vivo Y16 को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया था, जबकि Vivo Y56 को सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था।
 

Vivo Y56, Vivo Y16 की भारत में नई कीमतें

Vivo Y56 के एकमात्र 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब देश में 18,999 रुपये है, यानी लॉन्च कीमत से 1,000 रुपये कम। इसे ब्लैक इंजन और ऑरेंज शिमर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, चुनिंदा बैंकों के कार्ड के जरिए 1,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट या कैशबैक भी हासिल किया जा सकता है।

दूसरी ओर, Vivo Y16 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 500 रुपये की कटौती के साथ 10,999 रुपये, जबकि 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये की कटौती के साथ 12,999 रुपये हो गई है। फोन ड्रिजलिंग गोल्ड और स्टेलर ब्लैक कलर में उपलब्ध है। इसमें भी बैक ऑफर्स के तहत 1,000 रुपये तक का फ्लैट कैशबैक ऑफर है।
 

Vivo Y56 5G के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच फुल HD+ (1,080x2,408 पिक्सल) LCD स्क्रीन है। यह Android 13 बेस्ड Funtouch OS 13 पर चलता है। इसमें MediaTek Dimensity 700 चिपसेट है। Vivo Y56 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर एक f/1.8 अपार्चर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एक f/2.4 अपार्चर के साथ है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर एक f/2.0 अपार्चर के साथ है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका वजन 184 ग्राम का है। 
 

Vivo Y16 के स्पेसिफिकेशंस

Y16 में 6.51 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है जिसमें एचडी प्लस (720x1,600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन है। फोन Android 12 आधारित Funtouch OS 12 पर रन करता है।इसमें MediaTek Helio P35 SoC है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। रियर में प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है और साथ में 2 मेगापिक्सल का एक सेकंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके कैमरा फीचर्स में पनोरमा, फेस ब्यूटी, लाइव फोटो, टाइम लैप्स आदि आते हैं। इसमें 5,000mAh बैटरी है जिसके लिए दावा किया गया है यह 18 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट कर सकती है। फोन में 10W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस की मोटाई 8.19mm है और इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  3. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  4. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »