• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo की जल्द V27 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी, दो कलर्स और स्टोरेज वेरिएंट्स होंगे

Vivo की जल्द V27 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी, दो कलर्स और स्टोरेज वेरिएंट्स होंगे

इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं मिली है लेकिन कंपनी के कुछ दिनों में लॉन्च का टीजर पेश करने की उम्मीद है

Vivo की जल्द V27 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी, दो कलर्स और स्टोरेज वेरिएंट्स होंगे

इस सीरीज के बेस मॉडल में 128 GB की स्टोरेज और 8 GB का RAM हो सकता है

ख़ास बातें
  • Vivo V27 को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है
  • ये स्मार्टफोन कंपनी की V25 सीरीज की जगह लेंगे
  • इस सीरीज के बेस मॉडल में 128 GB की स्टोरेज और 8 GB का RAM हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Vivo अपने प्रीमियम स्मार्टफोन की V27 सीरीज जल्द लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्च के बारे में पुष्टि नहीं की है। इन स्मार्टफोन के बारे में कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Vivo V27 को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। ये स्मार्टफोन कंपनी की V25 सीरीज की जगह लेंगे। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि Vivo V27 5G का देश में प्राइस 35,000 रुपये से शुरू हो सकता है, जबकि Vivo V27 Pro का प्राइस 40,000 रुपये होने की संभावना है। इन दोनों स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं मिली है लेकिन कंपनी के कुछ दिनों में लॉन्च का टीजर पेश करने की उम्मीद है। Vivo V27 में नया MediaTek Dimensity 7200 SoC दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन को ब्लैक और एक कलर चेंजिंग ब्लू वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इनमें दो स्टोरेज ऑप्शंस मिल सकते हैं। इस सीरीज के बेस मॉडल में 128 GB की स्टोरेज और 8 GB का RAM हो सकता है। इसके अलावा 256 GB स्टोरेज और 12 GB के RAM वाला वेरिएंट होगा। इन स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट, Vivo के e-store और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है। 

कंपनी जल्द ही भारत में Vivo Y100 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है। इसमें एक कलर चेंजिंग पैनल दिया जा सकता है। इसे अगले सप्ताह देश में लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसे तीन कलर ऑप्शंस, गोल्ड, ब्लू और ब्लैक में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका प्राइस 27,000-29,000 रुपये के बीच हो सकता है। इसे 8GB+128GB के स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। 

Vivo ने इस स्मार्टफोन का एक टीजर दिखाया था। इससे पता चलता है कि इसे कम से कम दो कलर चेंजिंग वेरिएंट्स, गोल्ड और ब्लैक में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के इस स्मार्टफोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 920 SoC मिल सकता है। इस 5G स्मार्टफोन में ट्रिपर रियर कैमरा होने की संभावना है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल है। इसमें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो डिस्प्ले के सेंटर में एक होल-पंच कटआउट में मिल सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »